अमन, मधेपुरा।
स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा मधेपुरा में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। रैली पुरानी बस स्टैंड से निकली।जो कॉलेज चौक होते हुए पूर्णिया गोला चौक तक गई।वहां जाकर रैली समाप्त हुई।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को स्वच्छता के प्रति स्वच्छता रैली के माध्यम से जागरूक करना तथा उन्हें स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित जागरूकता अभियान चलाया। स्वच्छता रैली में सभी शिक्षक गण, जिला स्तरीय कर्मी गण, डीआरडीए निदेशक एवं सभी कर्मी गण मौजूद थे।




