By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: बचपन से ही शहीद भगत सिंह अन्याय के खिलाफ संघर्ष को रहते थे तैयार
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बीएनएमयू > बचपन से ही शहीद भगत सिंह अन्याय के खिलाफ संघर्ष को रहते थे तैयार
बीएनएमयूमधेपुरायुवा/ शिक्षाराष्ट्रीय सेवा योजना

बचपन से ही शहीद भगत सिंह अन्याय के खिलाफ संघर्ष को रहते थे तैयार

Kosi Now
Last updated: September 28, 2025 3:40 pm
Kosi Now
Published: September 28, 2025
Share
SHARE

एनएसएस द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित किया हुआ श्रद्धांजलि सभा

कोसी नाऊ, मधेपुरा।
बीएनएमयू, मधेपुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यालय में रविवार को शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं भगत सिंह के सपनों का भारत विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा में विषय प्रवेश कराते हुए परिसंपदा प्रभारी शंभू नारायण यादव ने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गाँव में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही विद्रोही थे और सभी प्रकार के शोषण एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष को तत्पर रहते थे। आज भी हरएक आंदोलन में उनका दिया हुआ नारा ‘इंकलाब जिन्दाबाद’ गूंजता है।
उन्होंने कहा कि आज का भारत भगत सिंह के सपनों से काफी दूर है। आज सभी लोग अपने-अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति में लगे हैं और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी युवाओं की जरूरत है।

प्रखर राष्ट्रवादी थे भगत सिंह

मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कई विचारधाराओं के लोगों ने योगदान दिया है। इनमें भगत सिंह का नाम अग्रगण्य है। वे
कुछ समय के लिए महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से भी जुड़े रहे। लेकिन बाद में क्रांतिकारी धारा के नेतृत्वकर्ता बने।
उन्होंने बताया कि भगत सिंह एक प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए 23 मार्च, 1931 को अपने साथियों राजगुरु एवं सुखदेव के साथ हंसते-हंसते फांसी का फंदा चुम लिया।

आज भी प्रासंगिक हैं भगत सिंह के विचार

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह ने एक सबल, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था। वे चाहते थे कि दुनिया के विभिन्न राष्ट्रों के बीच की गैरबराबरी दूर हो और सभी लोगों के मान-सम्मान एवं हक- अधिकारों का संरक्षण किया जाए। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें इससे प्रेरणा ग्रहण करते हुए विकसित भारत एवं शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर शोधार्थी द्वय सौरभ कुमार चौहान एवं शशिकांत कुमार तथा कार्यालय सहायक तहसीन अख्तर, योगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

सिंहेश्वर पिपरा मार्ग में मिले शव की पहचान सहरसा के अस्मित आनंद के रूप में हुई
मधेपुरा में साइकिल रेस के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश
मधेपुरा विधानसभा में नीतीश कुमार किसपर लगाएंगे दांव?फिर से निखिल या नए चेहरे को मिलेगा मौका…
उड़ती धूल बनी बीमारी की वजह, आक्रोशित लोगों ने मीरगंज चौक किया जाम | उड़ती धूल से बीमार हो रहे हैं बच्चे और बुजुर्ग
सिंहेश्वर भाजपा नगर इकाई ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर किया बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषि विज्ञान केंद्रदेश / दुनियामधेपुरा

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मधेपुरा केवीके में भी कर्मचारियों ने किया कलम बंद हड़ताल

Kosi Now
Kosi Now
September 23, 2025
दुर्गा पूजा के सभी मेला कमेटी को लाइसेंस लेना आवश्यक
प्रसव सेवा बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
सड़क दुर्घटना में मृत के परिजन को सीओ ने सौंपा 4 लाख का चेक
‘हॉट सीट’ कसबा के नवनिर्वाचित विधायक नितेश कुमार सिंह का भव्य सम्मान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?