By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: सेवा इंटरनेशनल द्वारा कोसी आपदा राहत किट का वितरण सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बिहार > सेवा इंटरनेशनल द्वारा कोसी आपदा राहत किट का वितरण सम्पन्न
बिहारसहरसा

सेवा इंटरनेशनल द्वारा कोसी आपदा राहत किट का वितरण सम्पन्न

Kosi Now
Last updated: November 12, 2025 3:35 pm
Kosi Now
Published: November 12, 2025
Share
SHARE

1350 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित

भार्गव भारद्वाज,सहरसा।

बरसात के मौसम के सावन भादव महिनें में कोसी क्षेत्र में आये बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से सेवा इंटरनेशनल ने कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से राहत वितरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस संयुक्त पहल के तहत लगभग 1350 परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई गई। यह सामग्री उन इलाकों में दी गई जहाँ कोसी नदी की बाढ़ से गंभीर नुकसान हुआ था।राहत किट में चावल, दाल, आटा, चूड़ा, मुरमुरा, तेल, चीनी और दिया-सलाई जैसे आवश्यक खाद्य एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएँ शामिल थीं, जिनसे प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता मिली।सेवा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक जिनेशलाल ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के कारण वितरण में कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब पूरा वितरण कार्य सम्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि सुपौल, राघोपुर, सहरसा और फारबिसगंज ब्लॉक में टीम ने तेजी से काम करते हुए 1350 से अधिक परिवारों की पहचान कर राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य स्थानीय बाढ़ प्रभावित परिवारों तक उनकी वास्तविक जरूरतों के अनुरूप सहायता पहुँचाना है।बीएसएस माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड बीसी आफ कोटक महिंद्रा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक ने सेवा इंटरनेशनल के साथ मिलकर रसलपुर , नौहट्टा प्रखंड सुपौल जिले में भी, राहत सामग्री वितरित अररिया, सुपौल और सहरसा जिलों में राहत कार्य सम्पन्न किया है। यह उनका दूसरा चरण था। इससे पहले भी वे सहरसा और मधेपुरा में राहत किट वितरण कर चुके हैं। उनका कहना था कि उनका प्रमुख लक्ष्य स्थानीय परिवारों तक त्वरित और उपयोगी सहायता पहुँचाना है और सेवा इंटरनेशनल के साथ यह साझेदारी लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है।सेवा इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो दुनिया के 22 से अधिक देशों में सामाजिक, मानवीय और आपदा राहत कार्यों में सक्रिय है। वर्ष 2008 की कोसी त्रासदी के दौरान भी संस्था ने प्रवासी भारतीयों के साथ मिलकर व्यापक राहत कार्य किए थे, जो अत्यंत प्रभावी और सराहनीय सिद्ध हुए थे।यह राहत वितरण कार्यक्रम कोसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग साबित हुआ है और इससे उन्हें आपदा के बाद राहत एवं स्थिरता पाने में मदद मिली है।

खेलेगा अररिया, जीतेगा अररिया—चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव–2025 का आज से आगाज़
26 सितम्बर को खगड़िया आएंगी प्रियंका गाॅधी
“बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”
भैयादूज पर बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना, भाइयों ने दिया स्नेह
21 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,तैयारी को लेकर हम की बैठक आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बाबा सिंहेश्वर मंदिरमधेपुरासिंहेश्वर

बाबा मंदिर भीतरी परिसर में अब हो पाएगा शादी ब्याह

Kosi Now
Kosi Now
November 20, 2025
पहले करें मतदान फिर करें जलपान -रंगकर्मी विकास
मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
प्रसव सेवा बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
शोक सभा आयोजित कर पत्रकार शंकर सुमन को दी गई श्रद्धांजलि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?