कोसी नाऊ,सुपौल।
सदर प्रखंड सुपौल में बीडीओ कृष्णा कुमारी की अध्यक्षता में फाइलेरिया (रात्रि रक्तपट संग्रह) कार्यक्रम से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (जीविका )तथा ग्रामीण विकास ऑफिसर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी रात्रि रक्तिपट संग्रह कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने सभी विभागों से रात्रि रक्तपट (Night Blood Survey) संग्रह में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया ताकि 20 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के सैंपल संग्रह को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए रात्रि रक्तपट संग्रह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पिरामल फाउंडेशन के द्वारा बताया गया कि यह क्रायकर्म आगामी 3-11-2025 से प्रारम्भ होगी रात्रि रक्तपट संग्रह का आयोजन रात के 8:30 से प्रारम्भ किया जाना है।
बैठक में उपस्थित सभी विभागीय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


