By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: मधेपुरा में साइकिल रेस के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > मतदाता जागरूकता रैली > मधेपुरा में साइकिल रेस के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश
मतदाता जागरूकता रैलीमधेपुरायुवा/ शिक्षा

मधेपुरा में साइकिल रेस के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

Kosi Now
Last updated: October 14, 2025 5:54 am
Kosi Now
Published: October 14, 2025
Share
SHARE

– जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत भर्राही में आयोजित हुआ साइकिल रेस प्रतियोगिता

“मधेपुरा है तैयार — मतदान करेगा इस बार”

“अपनी सरकार चुनेगा बिहार, वोट करेगा बिहार”

कोसी नाऊ,मधेपुरा।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग की साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के साथ स्थानीय जनसमुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का उद्देश्य खेल के साथ-साथ युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करना था। साइकिल रेस की थीम रही  “स्वस्थ युवा, सजग मतदाता — लोकतंत्र का अभिमान हमारा”। कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तरन जोत सिंह के मार्गदर्शन में जिला उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा मधेपुरा एवं जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में हुआ।

प्रतियोगिता के प्रारंभ से पहले स्वीप कोषांग के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन, पोस्टर और बैनर के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने साइकिल पर “मतदान करें, भविष्य गढ़ें”, “हर वोट की है ताकत, करें मतदान निस्वार्थ भाव से” जैसे संदेशों के साथ पूरे भर्राही क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि खेल भावना और लोकतंत्र दोनों अनुशासन, भागीदारी और जागरूकता पर आधारित हैं। खेल के माध्यम से यदि मतदान का संदेश समाज तक पहुंचाया जाए, तो निश्चित ही मतदान प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा , खेल प्रशिक्षक, प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बिहार से 1 लाख भागीदारी का है लक्ष्य
मधेपुरा सीट फिर से राजद की झोली में रखने को तेजस्वी किस पर खेलेंगे दांव?
सिंहेश्वर भाजपा नगर इकाई ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर किया बैठक
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मधेपुरा केवीके में भी कर्मचारियों ने किया कलम बंद हड़ताल
बचपन से ही शहीद भगत सिंह अन्याय के खिलाफ संघर्ष को रहते थे तैयार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
धरनामधेपुरा

मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घैलाढ प्रखंड मुख्यालय पर धरना

Kosi Now
Kosi Now
September 20, 2025
मधेपुरा में स्काउट-गाइड द्वारा निकाली गई भव्य मतदाता जागरूकता रैली
इंजीनियरिंग कॉलेज में 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी टीम की छापेमारी, स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप 
21 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,तैयारी को लेकर हम की बैठक आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?