कोसी नाऊ, मधेपुरा।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि अंतरित किए जाने के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपया के दर से 7500 करोड़ राशि को उनके खाते में अंतरित किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका की 1115 से ऊपर दीदियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव बीस सूत्री सदस्य श्रीमति गुड्डी देवी ,जिलाधिकारी तरणजोत सिंह, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी ने भाग लिया।मंच संचालन श्रीमति शशि प्रभा जायसवाल ने किया।इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, एवं बीस सूत्री सदस्य जिला श्रीमती गुड्डी देवी ने संबोधित किया। जीविका परियोजना के माध्यम से महिलाओं के विकास को बताया। उपस्थित महिलाओं को सन्देश दिया कि वे प्राप्त 10000 रूपये की राशि को जीविकोपार्जन गतिविधि में खर्च करें एवं खुशहाल जीवन यापन करें । धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त अनिल बसाक महोदय ने किया इस अवसर पर दीदियों ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम से मेहँदी उकेर कर ख़ुशी जाहिर की |



