गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मंत्री जनक राम के अध्यक्षता में मधेपुरा जिला के सभी विकास मित्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में मंत्री के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार -प्रसार करते हुए अधिक से अधिक वंचित योग्य लाभुकों को लाभ दिलाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का निदेश दिया गया। साथ ही जन समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु परामर्श प्राप्त किया गया।
इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्रों के जिला समन्वयक एवं विकास मित्र उपस्थित थे।
Leave a Comment


