जिलाधिकारी एवं एसडीओ भी हुए शामिल
5 संस्थाओं ने चलाया है यह कार्यक्रम
कोसी नाऊ, मधेपुरा।
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन,प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम सखा संघ एवं दादी समिति द्वारा मधेपुरा गौशाला परिसर में जाकर गौमाताओं का सेवा किया जा रहा है।
इन संगठनों के द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को गौमाता सेवा कार्यक्रम पिछले 2 हफ्ते से किया जा रहा है।संस्था के अधिकारियों ने बताया कि इसे लगातार जारी रखा जाएगा। आगे चलकर प्रत्येक दिन गौमाता की सेवा करने की योजना है। इसमें गाय को हरा चारा, दर्रा , बेसन का घोल, गुड़, सुधा दाना एवं अन्य पोष्टिक आहार देने की योजना है।मंगलवार को गौशाला परिसर में गौमाता सेवा कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, एसडीओ संतोष कुमार भी पहुंचे।मौके पर सीए मनीष सर्राफ , प्रमोद अग्रवाल , राजेश सुल्तानिया , विकाश सर्राफ , प्रदीप प्राणसुखका, अमित सर्राफ सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



