सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सदर हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया।इसमें आधे दर्जन कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इस विशेष मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है.मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,सुधीर कुमार,शेखर,राज ,अरविंद एव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


