चयन संगठन की नई गति, नई दिशा और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक
कोसी नाऊ ब्यूरो,पटना। प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में मंगलवार का दिन सियासी गहमागहमी से सराबोर रहा। केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से अपने नए कप्तान का चयन किया।
पार्टी ने भरोसा जताते हुए सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता के रूप में चुनकर नई ऊर्जा का संदेश दे दिया।
इस मौके पर पूर्णिया सदर सीट से हैट्रिक लगाने वाले लोकप्रिय विधायक विजय खेमका ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह चयन संगठन की नई गति, नई दिशा और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है।
Leave a Comment


