By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: “बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > पूर्णिया > “बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”
पूर्णियाबिहारराजनीति

“बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”

Kosi Now
Last updated: November 17, 2025 4:45 pm
Kosi Now
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

नूतन गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व को बताया विजय का केंद्रबिंदु

एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी जीत—जनादेश ने बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य

संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति देने वाले डॉ. दिलीप जायसवाल को मिला श्रेय

जब नेतृत्व दूरदर्शी हो और जनता का भरोसा अटूट—तब इतिहास लिखा जाता है

डॉ रुद्र किंकर वर्मा,पूर्णियां।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने वह कर दिखाया, जिसे राजनीतिक पंडित भी “असंभव” मान रहे थे। रिकॉर्ड बहुमत, व्यापक जनसमर्थन और हर बूथ से मिली मजबूती ने यह सिद्ध कर दिया कि बिहार विकास, स्थिरता और सुशासन की राह पर दृढ़ता से आगे बढ़ना चाहता है।
यह जनादेश सिर्फ जीत नहीं—बल्कि बिहार की जनता के विश्वास और उम्मीदों की स्वर्णिम मुहर है।

डॉ. दिलीप जायसवाल — इस ऐतिहासिक विजय का नेतृत्व-सूत्रधार: नूतन

नूतन गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा पूर्णियां ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा—“जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, कार्यकर्ता समर्पित हों और जनता का भरोसा अटूट हो, तभी ऐसा विजय-गाथा लिखी जाती है। इस महान विजय के केंद्र में हमारे प्रदेश अध्यक्ष, बिहार की माटी के सपूत, आदरणीय डॉ. दिलीप जायसवाल जी हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. जायसवाल के कार्यकाल में—
संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ,कार्यकर्ताओं में नई दिशा और नई रणनीति आई और चुनावी अभियान को मिली अभूतपूर्व गति ने जीत की नींव मजबूत की।

उनकी संगठनात्मक क्षमता, जमीन से जुड़े दृष्टिकोण और हर बूथ तक पहुँचने की कार्यशैली ने इस ऐतिहासिक विजय में निर्णायक भूमिका निभाई।

केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को नूतन गुप्ता का आभार

नूतन गुप्ता ने कहा—
“केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत, समर्पण और एकजुटता से इस चुनाव को लड़ा, उसने विजय को उत्सव में बदल दिया। आप सभी ने जो परिश्रम किया, वह आने वाले वर्षों में बिहार की राजनीति की दिशा तय करेगा।”

उन्होंने जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि—“जनता का यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही हमें बेहतर बिहार की दिशा में लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।”

बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत

एनडीए की यह अब तक की सबसे बड़ी विजय केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन, जनता के भरोसे और संगठन की ताकत का प्रतीक बन चुकी है।
नेतृत्व की दूरदर्शिता, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और जनता के समर्थन ने मिलकर बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।

नूतन गुप्ता
जिला मंत्री, भाजपा पूर्णियां

भाजपा के पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव कर रहे हैं विनोबा भावे की कल्पना की हत्या!
सुपौल में नेपाल के सीमावर्ती इलाके से कारतूसों का जखीरा बरामद 
मधेपुरा के 59 विवाह मंडपों का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास
बेगूसराय में शृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव हुए सम्मानित
पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी टीम की छापेमारी, स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश / दुनियासहरसा

दिवारी विषहरा स्थान में संतमत सत्संग के 62वें अधिवेशन के लिए ध्वजारोहण समारोह आयोजित

Kosi Now
Kosi Now
November 8, 2025
कमलेश्वरी प्रसाद महाविद्यालय, मुरलीगंज में संविधान दिवस समारोह सम्पन्न
सहरसा:- नगर निगम के 70 करोड़ के घोटाले का जांच प्राक्कलन जांच समिति ने किया
एआई के गठजोड़ से लोगों से हो रही साइबर ठगी, बचाव जरूरी
विद्वान, कुशल प्रशासक और राजनेता थे पूर्व कुलपति महावीर बाबू- कुलसचिव, बीएनएमयू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?