चौसा में पप्पू यादव समर्थकों द्वारा तैयारियों को लेकर की गई बैठक
नौशाद आलम, चौसा, मधेपुरा।
26 सितम्बर को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाॅधी खगड़िया आयेंगी।उनके कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को चौसा में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समर्थकों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जाप के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाई रितेश रंजन के द्वारा किया गया। जिसमे आगामी 26 सितंबर को प्रियंका गांधी खगड़िया आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में बताया गया कि सभी कार्यकर्ता खगड़िया जाने की तैयारी कर ले। अधिक से अधिक लोगों को वहां जाना है। मौके पर जाप नेता रितेश रंजन ने कहा कि पार्टी के समर्थक को इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेगें और चौसा प्रखंड से कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के सभी नेता व स्थानीय लोगो को अधिक भागीदारी लेने की बात कही गई.मौके पर जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रितेश रंजन,युवा प्रखंड अध्यक्ष भाई मुकेश कुमार, पूर्व प्रखंड संयोजक मोहसिन, उपाध्यक्ष भावेश कुमार, मंटू यादव ,सूर्यनारायण यादव, असगर आलम ,चंदू यादव ,संतोष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


