पूरे महागठबंधन में शोक की लहर
कोसी नाऊ ब्यूरो, सुपौल
पिपरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान माले के वरिष्ठ नेता एवं वैशाली जिला सचिव कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव के शहीद होने की खबर से पूरे महागठबंधन और माले परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जाता है कि वे चुनाव के दौरान जनता के हक़ और न्याय की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे गए।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पिपरा क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। महागठबंधन व माले के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पिपरा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी जन्मस्थली वैशाली में अंतिम विदाई दी गई।
नेताओं ने कहा कि कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव का संघर्ष और बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
लोगों ने नारे लगाए — “कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव अमर रहें!”
Leave a Comment


