By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > अपराध > देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
अपराधबिहारसहरसा

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Kosi Now
Last updated: November 5, 2025 6:01 pm
Kosi Now
Published: November 5, 2025
Share
SHARE



कोसी नाऊ,बनमा ईटहरी (सहरसा)

आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के बनमा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर जेएसआई आभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने बनमा गांव में छापेमारी की, जिसमें दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक देशी कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इसी माह में अब तक तीन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इससे पहले रसलपुर गांव से पंकज यादव तथा महारस गांव से देवेंद्र कुमार को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।

सिमरी बख़्तियारपुर के गलफरिया गांव में सुरेन्द्र प्रसाद की स्मृति में ‘कोसी माय पुस्तकालय’ की स्थापना
दिवारी विषहरा स्थान में संतमत सत्संग के 62वें अधिवेशन के लिए ध्वजारोहण समारोह आयोजित
एनएसएस को बनाएं ‘वाइब्रेंट’ यही राष्ट्र निर्माण की असली धुरी – कुलपति
21 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,तैयारी को लेकर हम की बैठक आयोजित
चुनाव ड्यूटी के दौरान माले नेता कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव शहीद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिहारबीएनएमयूसहरसा

आर.एम. कॉलेज सहरसा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 को

Kosi Now
Kosi Now
December 5, 2025
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
पहले करें मतदान फिर करें जलपान -रंगकर्मी विकास
बिहार में ‘विकास मॉडल 2.0’ की शुरुआत,बिहार की तस्वीर बदलेगा यह नेतृत्व -नूतन गुप्ता
अशोक चौधरी के विरुद्ध लगाए आरोप की सीबीआई जांच का मांग, जनहित याचिका एक्सपर्ट वकील ने सीएम से किया मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?