प्रवीर बनर्जी,कोसी नाऊ, मधेपुरा।
परिवहन विभाग द्वारा पुरानी बस स्टैंड में बस एवं ट्रक चालकों के आंखों का जांच किया गया।सदर अस्पताल, मधेपुरा से नेत्र सहायक एवं उनके टीम (उपकरण सहित) द्वारा जांच किया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में जिले के सभी बस चालकों एवं अन्य व्यवसायिक वाहन चालकों के नेत्र जांच हेतु ‘‘नेत्र जांच शिविर’’ का आयोजन किया गया जिसमें सदर अस्पताल, मधेपुरा से नेत्र सहायक एवं उनके टीम (उपकरण सहित) द्वारा कुल-45 बस एवं अन्य वाहन चालकों का नेत्र जाॅंच किया गया।नेत्र जाॅंच कराने आये सभी वाहन चालको को ‘‘मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना’’ की जानकारी भी दी गयी एवं उन्हें आवेदन प्रपत्र-1 उपलब्ध कराया गया।वांछित कागजात सहित भरा हुआ आवदेन जिला परिवहन कार्यालय, मधेपुरा में जमा करने हेतु सूचना दी गयी।कार्यक्रम का सफल संचालन मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों के माध्यम से कराया गया।
पुरानी बस स्टैंड में 45 ड्राइवर का हुआ निःशुल्क नेत्र जांच
परिवहन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक-23.09.2025 के पूर्वाह्न 11ः30 बजे से पुराने बस स्टैण्ड, मधेपुरा परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी, मधेपुरा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी बस चालकों एवं अन्य व्यवसायिक वाहन चालकों के नेत्र जांच हेतु ‘‘नेत्र जांच शिविर’’ का आयोजन किया गया, जिसमें सदर अस्पताल, मधेपुरा से नेत्र सहायक एवं उनके टीम (उपकरण सहित) द्वारा कुल-45 बस/अन्य वाहन चालकों का नेत्र जाॅंच किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों के माध्यम से कराया गया।
नेत्र जाॅंच कराने आये सभी वाहन चालको को ‘‘मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना’’ की जानकारी भी दी गयी एवं उन्हें आवेदन प्रपत्र-1 उपलब्ध कराया गया। वांछित कागजात सहित भरा हुआ आवदेन जिला परिवहन कार्यालय, मधेपुरा में जमा करने हेतु सूचना दी गयी।
45 ड्राइवर का परिवहन विभाग ने किया निःशुल्क नेत्र जांच
Leave a Comment


