By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: विश्वभारती में ‘राजभाषा हिंदी दिवस’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > देश / दुनिया > विश्वभारती में ‘राजभाषा हिंदी दिवस’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
देश / दुनियायुवा/ शिक्षा

विश्वभारती में ‘राजभाषा हिंदी दिवस’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

Kosi Now
Last updated: September 19, 2025 8:12 am
Kosi Now
Published: September 19, 2025
Share
SHARE

विश्वभारती विश्वविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था— ‘राजभाषा हिंदी और वैश्विक मंच पर हिंदी की स्थिति एवं संभावनाएँ।’ इसमें देशभर से आए विद्वानों, शोधार्थियों और छात्रों ने हिंदी की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया।

संगोष्ठी का उद्घाटन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाषचंद्र राय के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस का आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि रवींद्रनाथ ठाकुर के भाषा-प्रेम को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्री का राजभाषा संदेश भी पढ़ा गया।

प्रो. मृणाल कांति मंडल (अध्यक्ष, भाषा भवन) ने सभी भारतीय भाषाओं के समानांतर विकास की आवश्यकता रेखांकित की। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रो. मुक्तेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए शब्दावली में सरलता और लचीलापन बनाए रखना आवश्यक है।

मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार सिन्हा ने हिंदी की वैश्विक स्थिति पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए। डॉ. सुकुमार पाल ने भारतीय भाषाओं के शब्दों को हिंदी में आत्मसात करने की बात कही, जबकि डॉ. दुखिया मुर्मू ने संताली और हिंदी के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। डॉ. हेमकुसुम ने चीन में हिंदी की स्थिति का विश्लेषण किया और साहित्यकार संजय पंकज ने हिंदी को वैश्विक बाजार की भाषा बताते हुए इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व पर चर्चा की।

दूसरे दिन डॉ. चंद्रभानु प्रसाद सिंह ने विदेशों में हिंदी की बढ़ती स्वीकार्यता का उल्लेख किया। डॉ. शुभश्री सान्याल ने कहा कि हिंदी पूरे भारत में संवाद की उपयोगी भाषा है। विविध भाषी सत्र में डॉ. शरद कुमार जेना ने हिंदी में रोजगार की संभावनाओं पर बल दिया। डॉ. रणबीर सुमेध ने त्रिभाषा सूत्र के पालन की आवश्यकता बताई, वहीं डॉ. सौमी मंडल ने भाषा और मनोविज्ञान के संबंधों पर चर्चा की।

प्रो. शकुंतला मिश्र ने रवींद्रनाथ ठाकुर के हिंदी प्रेम को रेखांकित किया और हिंदी भवन की स्थापना को उसका प्रमाण बताया। डॉ. धनेश्वर मांझी ने हिंदी को सामासिक संस्कृति की वाहक कहा, जबकि प्रो. मानवेन्द्र साहा ने भाषा और साहित्य के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. रोजियो ने पूर्वोत्तर भारत में हिंदी की स्वीकार्यता पर ध्यान आकर्षित किया तथा डॉ. मादी लिंडा ने आदिवासी भाषाओं और हिंदी के अंतरसंबंधों की चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र पांडे और डॉ. रामचंद्र राय ने राजभाषा संबंधी तकनीकी पक्षों पर विचार रखे। विविध सत्रों का संचालन क्रमशः डॉ. मेरी हांसदा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. जगदीश भगत, डॉ. अर्जुन कुमार, डॉ. सुकेश लोहार एवं डॉ. अमन त्रिपाठी ने किया।

संगोष्ठी के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। समापन सत्र में हिंदी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा हिंदी के क्षेत्र में दीर्घकाल से कार्यरत विद्वान प्रो. प्रमोद कोवप्रत को विशेष सम्मान प्रदान कर परंपरा का निर्वाह किया गया।

दिल का दौरा पड़ने से आर्मी जवान का असामयिक निधन, इलाके भर में शोक
आर एम कॉलेज सहरसा के प्रधानाचार्य प्रो.(डा.)रहमान ने दी रचनात्मकता को नई उड़ान
भारतीय रेलवे की अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना
श्रेष्ठ शिक्षक 2025 सम्मान से सम्मानित हुए सुदर्शन गौतम
सहरसा सदर अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मधेपुरा

उड़ती धूल बनी बीमारी की वजह, आक्रोशित लोगों ने मीरगंज चौक किया जाम | उड़ती धूल से बीमार हो रहे हैं बच्चे और बुजुर्ग

Kosi Now
Kosi Now
September 13, 2025
सभी बच्चों की आवाज है बाल अधिकार संरक्षण आयोग – डॉ. अमरदीप
मधेपुरा के 59 विवाह मंडपों का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास
सभी गैस सिलिंडर पर लगाया जाएगा स्वीप का लोगो एवं स्टीकर
पीएम मोदी के जन्म दिन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?