कोसी नाऊ,सोनवर्षा राज, सहरसा।
काशनगर थाना पुलिस ने सोमवार को दीवा गश्ती के दौरान अवैध देसी शराब कारोबार में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया जिले के बेलदौर निवासी पिंकू शर्मा, पिता रामचंद्र शर्मा, और मधेपुरा जिले के शिवनरा गांव निवासी मिथुन कुमार, पिता तनुकलाल शर्मा शामिल हैं।गश्ती दल को देखते ही दोनों आरोपी गली छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 100 लीटर देसी चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Leave a Comment


