By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल युवक को थानाध्यक्ष ने पहुंचाया हॉस्पिटल
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > दुर्घटना > बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल युवक को थानाध्यक्ष ने पहुंचाया हॉस्पिटल
दुर्घटनासहरसा

बाइक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल युवक को थानाध्यक्ष ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Kosi Now
Last updated: November 11, 2025 12:51 pm
Kosi Now
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

भार्गव भारद्वाज,सहरसा।
बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के घोरदौड़ चौक और इस्लामिया स्कूल के बीच स्थित पुलिया के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे गिरा पड़ा हुआ था। लोगों ने जब सुबह में देखा तो लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी बनमा के चिकित्सक डॉ. संजीत कुमार भी अस्पताल पहुंचकर घायल की देखभाल में जुट गए। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया। इस बीच, सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन भी अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नटीगढ़ निवासी दुखा यादव के पुत्र मनोज यादव के रूप में की गई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।वही थानाध्यक्ष ने अफसोस जताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने में व्यस्त रहे, जबकि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाना अधिक जरूरी था। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी दुर्घटना के समय मानवता को प्राथमिकता दें और तुरंत मदद करें, क्योंकि किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

प्रसव सेवा बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
सहरसा:- नगर निगम के 70 करोड़ के घोटाले का जांच प्राक्कलन जांच समिति ने किया
सहरसा सदर अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला के समेकित विकास हेतु विभागवार भावी कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित
श्रेष्ठ शिक्षक 2025 सम्मान से सम्मानित हुए सुदर्शन गौतम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिहारमधेपुरायुवा/ शिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज में 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Kosi Now
Kosi Now
November 21, 2025
बिहार में ‘विकास मॉडल 2.0’ की शुरुआत,बिहार की तस्वीर बदलेगा यह नेतृत्व -नूतन गुप्ता
प्रसव सेवा बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
नवरात्रि में हर दिन होगी बाबा मंदिर में महाआरती,युवा संघ ने किया पहल
“मुसलमानों के लिए भारत में शीर्ष पदों के द्वार हमेशा खुले—यह इतिहास और हकीकत दोनों है”:मोहम्मद शकील सैफी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?