मतदान प्रतिशत बढ़ाने को डीडीसी की अध्यक्षता वाली स्वीप कोषांग लगातार है प्रयत्नशील
कोसी नाऊ ब्यूरो, मधेपुरा।
विधान सभा आम चुनाव-2025 के
शुक्रवार को स्वीप कोषांग की बैठक डीडीसी अनिल।बसाक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।
समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा एवं उदाकिशनगंज से समन्वय कर जिला अंतर्गत सभी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर पर स्वीप का लोगो,स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी, मधेपुरा को निदेश दिया गया कि जिले के प्रत्येक महादलित टोला में विकास मित्र के माध्यम से स्वीप से संबंधित रैली निकालना सुनिश्चित करें।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस., मधेपुरा को निदेश दिया गया कि दिनांक 19 अक्टूबर को स्वीप से संबंधित दीपक जलाकर मतदान से संबंधित जागरूकता लाना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन, मधेपुरा को निदेश दिया गया कि जे0एन0के0टी0, मेडिकल काॅलेज, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय स्वास्थ्य केन्द्र, निजी अस्पताल एवं निजी मेडिकल दुकानों पर स्वीप का मोहर देकर डाॅक्टर के पर्ची एवं विपत्र पर मोहर लगवाकर मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।
जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, मधेपुरा को निदेश दिया गया कि जीविका दीदियों के माध्यम से स्वीप का घर-घर प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा को निदेश दिया गया कि जिले के सभी निजी विद्यालय के बस पर स्वीप का लोगो/स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधेपुरा को निदेश दिया गया कि दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साईकिल रेस का आयोजन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करें। जिला खेल पदाधिकारी, मधेपुरा को निदेश दिया गया कि स्वीप के माध्यम से बी.एन. मंडल स्टेडियम, मधेपुरा में दिनांक 19 अक्टूबर को एक मैच का अयोजन करवाना सुनिश्चित करें। जिला अंतर्गत सभी शाॅपिंग माॅल में स्वीप का बैनर/पोस्टर मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु लगवाया जाय।मधेपुरा जिला अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालय में पत्राचार पत्र पर स्वीप का लोगो प्रदर्शित करवाने हेतु निदेश नोडल पदाधिकारी/सहायक नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, मधेपुरा को दिया गया।
मधेपुरा जिला अंतर्गत नगर परिषद/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत में कचरा वाहन से जींगलस बजाकर मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत एवं जिला समन्वयक, एल.एस.बी.ए., मधेपुरा को निदेश दिया गया, ताकि मधेपुरा के मतदाता बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के पर्व में भाग ले सकें l
सभी गैस सिलिंडर पर लगाया जाएगा स्वीप का लोगो एवं स्टीकर
Leave a Comment


