By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर–17 खिलाड़ियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बिहार > जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर–17 खिलाड़ियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
बिहारमधेपुरायुवा/ शिक्षा

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर–17 खिलाड़ियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Kosi Now
Last updated: October 11, 2025 6:01 pm
Kosi Now
Published: October 11, 2025
Share
SHARE


कोसी नाऊ ब्यूरो, मधेपुरा।
बी.पी. मण्डल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में चल रहे चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 (अंडर-17) कबड्डी के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति अपनी सजगता का भी परिचय दिया। प्रतियोगिता में शामिल युवा खिलाड़ियों ने “स्वस्थ रहें, मतदान करें” तथा “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
यह कार्यक्रम जिला स्वीप कोषांग, मधेपुरा के अंतर्गत आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ा हुआ रहा, जिसका उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बैनर, और मानव श्रृंखला के रूप में मतदाता जागरूकता के संदेशों को प्रस्तुत किया। युवा खेल प्रतिभागियों के जोश और उत्साह ने दर्शकों को भी मतदान के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा मधेपुरा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने कहा कि “युवा पीढ़ी ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। खेल भावना और मतदाता जागरूकता का यह सुंदर संगम समाज में सकारात्मक संदेश देता है। हर युवा को मतदाता बनकर देश के भविष्य के निर्माण में भाग लेना चाहिए।”
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार के देख रेख में बेहतरीन तरीके से आयोजित हो रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक विमल कुमार भारती व,प्रवीण कुमार कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार,गौरी शंकर कुमार,गुलशन कुमार,लूसी कुमारी श,अंकित कुमार,अमित आनंद कैलाश कुमा, लूसी कुमारी राखी कुमारी शिवानी कुमारी चंदन कुमार मिथुन कुमार राजकुमार सुगंध कुमार सौरभ कुमार रामानुज यादव में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
महिषी विधानसभा से राजद उम्मीदवार गौतम कृष्ण शुरूआत से बनाए रहे बढ़त, 3740 मतों से हुए विजयी
सिमरी बख़्तियारपुर के गलफरिया गांव में सुरेन्द्र प्रसाद की स्मृति में ‘कोसी माय पुस्तकालय’ की स्थापना
सिंहेश्वर बाबा के बड़े बकायेदारों पर दायर होगा नीलाम वाद,न्यास समिति का 70 लाख से अधिक है बाकी
एबीवीपी ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिहारसहरसा

प्रसव सेवा बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन

Kosi Now
Kosi Now
November 20, 2025
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की उम्मीदवार होंगी डॉ वंदना कुमारी
सुनीत और गरिमा को मिला यंग “कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड”
अररिया में ईवीएम की सुरक्षा अभेद्य: त्रि-स्तरीय निगरानी में वज्रगृह, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
इंजीनियरिंग कॉलेज में 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?