कोसी नाऊ,मधेपुरा।
सुप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ की नगरी में पहली बार भारत के महान संत जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आगमन बुधवार देर शाम हुआ। उन्होंने मंदिर में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। बता दे गौ मतदाता संकल्प यात्रा के क्रम में ये मधेपुरा आए हुए है। भर्राही में आयोजन समिति एवं इनके अनुयायियों द्वारा स्वागत किया गया इसके बाद ये मधेपुरा गौशाला गए। गौशाला में गौशाला समिति के सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी,सदस्य मनीष सर्राफ, सदस्य देवनारायण शाह ने शंकराचार्य की का स्वागत किया।यहां ये गौमाता का पूजा कर आरती किए। इसके बाद सिंहेश्वर स्थान निकल गए।वहां बाबा सिंहेश्वर नाथ का अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना किए। सिंहेश्वर से वापस मधेपुरा कॉलेज चौक स्थित सागर सेवा सदन पहुंचे।यहां चरण पादुका की पूजा किए। सिंहेश्वर नाथ मंदिर में उन्हें कन्हैया ठाकुर, लाल बाबा,कौशलेन्द्र ठाकुर, मोहन शास्त्री, सुमित शास्त्री, प्रशांत शास्त्री, सत्यम शास्त्री व सागर शास्त्री ने पूजा संपन्न कराया। उन्होंने बाबा सिंहेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर देश की उन्नति की बात कही।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की यह यात्रा लोगों में गो संरक्षण और धार्मिक चेतना के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस मौके पर न्यास समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष सराफ, पारसमल सोनी, बम बम झा, प्रिंस कुमार, स्वदेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।मौके पर डॉ आभाष आनंद झा एवं मंदिर न्यास समिति के सदस्य संजीव ठाकुर उर्फ मुन्ना बाबा ने बताया कि महाराज जी के आगमन से यह कोसी की भूमि धन्य हो गई और श्रद्धालुओं को उनके दर्शन और उपदेश का अमूल्य अवसर प्राप्त हुआ।


गौशाला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का स्वागत करते गौशाला समिति के सदस्य मनीष सर्राफ


