प्रवीर बनर्जी,कोसी नाऊ, मधेपुरा।
जिले के स्वास्थ्य विभाग का अजब गजब कारनामा आपको चौंका देगा।सिविल सर्जन के आदेश को उनके ही अधीनस्थ पदाधिकारी ने ठेंगा दिखा दिया।मामला सदर हॉस्पिटल का है। जहां अप्रैल माह में नर्स से अभद्रता के आरोप में जीएनएम मनोज कुमार खटीक को आईसीयू प्रभारी पद से हटाए जाने के आदेश सिविल सर्जन ने दिया था।सिविल सर्जन ने अपने इसी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में मनोज कुमार खटीक को किसी भी विभाग का प्रभारी परिचारिका नहीं बनाया जाए।सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद डीएस ने मनोज कुमार खटीक को आईसीयू प्रभारी से हटाकर ओपीडी प्लास्टर कक्ष में प्रतिनियुक्त किया। लेकिन सिविल सर्जन के आदेश को डीएस ने पांच माह बाद ही ठेंगा दिखाते हुए पुनः मनोज कुमार खटीक को आईसीयू प्रभारी बना दिया। डीएस का यह आदेश तीन अक्टूबर को निकाला गया है।मामले में डीएस से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया।
सिविल सर्जन के आदेश पर भारी सदर हॉस्पिटल के डीएस!
Leave a Comment


