By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: मधेपुरा में भी अंतिम मतदाता सूची हुई प्रकाशित, सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बिहार > मधेपुरा में भी अंतिम मतदाता सूची हुई प्रकाशित, सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची
बिहारमतदाता सूची प्रकाशनमधेपुरा

मधेपुरा में भी अंतिम मतदाता सूची हुई प्रकाशित, सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची

Kosi Now
Last updated: September 30, 2025 3:32 pm
Kosi Now
Published: September 30, 2025
Share
SHARE

मधेपुरा जिला में निर्वाचक सूची 2025 का किया गया अंतिम प्रकाशन, एसआईआर बाद 25 हजार मतदाता बढ़े


जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

कोसी नाऊ ब्यूरो,मधेपुरा।
मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन  जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची राजनीतिक दलों को सौंपी और पुनरीक्षण प्रक्रिया तथा आगामी चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची का गहन अवलोकन करें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें।
जिला प्रशासन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षाएं जताई की वे सभी बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करें और उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएँ। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से ही मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हेतु आम जनता को प्रोत्साहित करने की कृपा करें, जिसके लिए जिला स्वीप कार्यक्रम भी तैयार किया गया है।

एसआईआर के बाद बढ़े मतदाता:- एक अगस्त को निर्वाचक सूची प्रारूप में जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में जहां कुल 13 लाख 34 हजार 43 मतदाता थे।वही विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाता की संख्या 13 लाख 59 हजार 445 है। इस प्रकार एसआईआर के बाद जिले भर में 25 हजार 402 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन एक अगस्त को किया गया था। प्रारूप निर्वाचक सूची में जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में कुल निर्वाचकों की संख्या 1334043 थी, जिसमें 697480 पुरुष, 636529 महिला और 34 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल थे।
दावों एवं आपत्तियों को प्रस्तुत करने की अवधि 01.08.2025 से 01.09.2025 तक थी।प्राप्त दावा/आपत्तियों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 25.09.2025 तक अंतिम निर्णय लिया गया। सभी प्रपत्रों का निष्पादन करने के पश्चात् 30.09.2025 को जिलान्तर्गत सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाश कर दिया गया है।
अंतिम प्रकाशन के उपरान्त जिले में कुल निर्वाचकों की संख्या बढ़कर 1359445 हो गई है, जिसमें 710683 पुरुष, 648730 महिला और 32 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

“हर हाल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रत्याशी की जीत करनी है सुनिश्चित”
बिहार में 65 लाख मतदाताओं का नाम काटकर छीनी जा रही नागरिकता, पीएम-एचएम चला रहे राज्य सरकार- प्रियंका गांधी
महाप्रबंधक ने किया सोनपुर मेला में ‘रेल ग्राम प्रदर्शनी’ का शुभारंभ
राजनीति पारी खेलने आ रहे पवन सिंह उलझे परिवारिक विवाद में
नवरात्रि में हर दिन होगी बाबा मंदिर में महाआरती,युवा संघ ने किया पहल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बिहारमधेपुरा

एससी एसटी कल्याण मंत्री ने विकास मित्रों के साथ किया संवाद कार्यक्रम

Kosi Now
Kosi Now
September 25, 2025
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बिहार से 1 लाख भागीदारी का है लक्ष्य
सुनीत और गरिमा को मिला यंग “कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड”
पहले करें मतदान फिर करें जलपान -रंगकर्मी विकास
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?