श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के नि:स्वार्थ सेवा को मिला सम्मान
मुकेश झा, सिंहेश्वर (मधेपुरा)
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जन्मभूमि बेगूसराय से समाजिक संगठन राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के द्वारा शहीद – ए-आजम भगत सिंह के 118 वीं जयंती पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के नि:स्वार्थ सेवा को सम्मान मिला। फाउंडेशन के द्वारा संचालित सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव को झारखंड चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर श्वेता कुमारी के द्वारा सम्मानित किया गया। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा यह सम्मान नि:स्वार्थ सेवा के लिए मिला है जो फाउंडेशन परिवार के लिए गर्व की बात है। आज यह बताने की जरूरत नहीं है कि फाउंडेशन परिवार समाज के लिए विषम से विषम परिस्थितियों में 24 घंटे खड़े रहते हैं। सम्मानित किए जाने पर आईपीएस अधिकारी विवेकानंद सिंह राठौर, शिव प्रसाद टेकरीवाल, अरविंद प्राणसुखका,इन्द्रदेव स्वर्णकार,मनीष आनंद, मनीष मोदी, अनुज सिंह, सुदेश शर्मा, राजेश कुमार राजू, सच्चिदानंद चौधरी ने बधाई दी।


