चार चक्का गाड़ी समेत कफ सिरप को कुमारखंड पुलिस ने किया जब्त
कोसी नाऊ,कुमारखंड(मधेपुरा)
चार चक्का क्रेटा गाड़ी से तस्करी कर बेचने में लिए ले जाए जा रहे 15 सौ बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतल कुमारखंड पुलिस ने जब्त किया।पुलिस को यह कामयाबी रविवार की देर रात्रि मिली।कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर से चंडीस्थान जानेवाली मुख्य मार्ग पर रविवार की रात करीब दो बजे कुमारखंड पुलिस ने गस्त के दौरान काला रंग का चार पहिया क्रेटा में तलाशी के दौरान भारी संख्या में प्रतिबंध एक सौ एमएल का 15 सौ बोतल कप सिरप पाया।इसके बाद पुलिस गाड़ी समेत कफ सिरप को जब्त कर थाना ले आई।
नव पदस्थापित थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात पुलिस गश्ति के दौरान कफ सिरप तस्कर आ रहा था।इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर चार चक्के गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस फोर्स के सहयोग से गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी के पीछे वाला डिक्की, आगे सीट के नीचे भूरा रंग के प्लास्टिक का बोरा बरामद किया गया। बोरा की तलाशी में प्रतिबंधित एक सौ एमएल का कफ सिरप मिला। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया वाहन को जब्त कर वाहन मालिक के खिलाफ मध निषेध के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


