By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: दुर्गा पूजा के सभी मेला कमेटी को लाइसेंस लेना आवश्यक
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > दुर्गा पूजा > दुर्गा पूजा के सभी मेला कमेटी को लाइसेंस लेना आवश्यक
दुर्गा पूजामधेपुराशांति समिति बैठक

दुर्गा पूजा के सभी मेला कमेटी को लाइसेंस लेना आवश्यक

Kosi Now
Last updated: September 25, 2025 7:11 pm
Kosi Now
Published: September 25, 2025
Share
SHARE

चौसा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


नौशाद आलम, चौसा (मधेपुरा)

दुर्गा पूजा के दौरान सभी मेला कमिटी को अनिवार्य रूप से प्रशासन के द्वारा लाइसेंस लेना एवं मेला पंडाल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना अनिवार्य है। मेला के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उक्त बातें शांति समिति की अध्यक्षता करते हुए उदाकिशुनगंज एसडीम पंकज कुमार घोष ने कही।गुरुवार को चौसा और फुलौत थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में इन्होंने यह बात कही। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी ने भाग लिया। एसडीओ ने कहा कि प्रतिमा स्थापना से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक लाइसेंस में दिए गए सभी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी प्रकार से आपसी सौहार्द ना बिगड़े इसके लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे। मेला स्थल पर आयोजन कमेटी मंदिर से लेकर मेला मेला कमेटी को मेला परिसर में समुचित रौशनी, पेय जल, शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। बैठक में उपस्थित एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि मेला के दौरान सोशल मीडिया पर प्रशासन की पहली नजर है।जबकि थाना स्तर से विभिन्न जगहों पर लगातार गस्ती को बढ़ाया गया है उन्होंने प्रभारी थाना अध्यक्ष सुद्दू कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि लगातार वाहन चेकिंग अभियान, विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास  पूजा और संध्या आरती के दौरान विशेष रूप से नजर रखते हुए गश्ती करे जबकि मेला में और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा और अविलंब कार्रवाई करें।वहीं मद्य निषेध विभाग की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और लगातार अपना काम कर रही है सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या संदिग्ध पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ बृजेश कुमार दीपक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञानरंजन कुमार, बिजली जेई राजीव रंजन,मेला अध्यक्ष अनिल मुनका, सूर्य कुमार पटवे, जेडीयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद मंडल,शाहजहां, सीमा गुप्ता,राजद प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता,नवल किशोर जायसवाल, मुखिया पप्पू शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,संजू गुप्ता, गोपाल यादव, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, मनोज पासवान, मनोज यादव,मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम संजय यादव, श्रवण कुमार पासवान,कुर्बान अली,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घैलाढ प्रखंड मुख्यालय पर धरना
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की उम्मीदवार होंगी डॉ वंदना कुमारी
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बिहार से 1 लाख भागीदारी का है लक्ष्य
बीएनएमयू के 450 विद्यार्थी बनेंगे ‘आपदा मित्र’
डीएम एवं एसपी ने बॉर्डर एरिया का रात को किया औचक निरीक्षण, एसएसटी टीम को दिए आवश्यक निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बीएनएमयूमधेपुराराष्ट्रीय सेवा योजना

टी पी कॉलेज में एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार का भव्य स्वागत

Kosi Now
Kosi Now
November 20, 2025
इंजीनियरिंग कॉलेज में 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
पहले करें मतदान फिर करें जलपान -रंगकर्मी विकास
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में छात्रों की लंबी लड़ाई आखिरकार रंग लाई है।
सीएम महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में भेजी गई 7500 करोड़ की राशि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?