By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: नवरात्रि में हर दिन होगी बाबा मंदिर में महाआरती,युवा संघ ने किया पहल
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बाबा सिंहेश्वर मंदिर > नवरात्रि में हर दिन होगी बाबा मंदिर में महाआरती,युवा संघ ने किया पहल
बाबा सिंहेश्वर मंदिरमधेपुरामहाआरती

नवरात्रि में हर दिन होगी बाबा मंदिर में महाआरती,युवा संघ ने किया पहल

Kosi Now
Last updated: September 23, 2025 6:45 am
Kosi Now
Published: September 23, 2025
Share
SHARE

दुर्गा मंदिर के सामने होगा प्रारंभ हुआ महाआरती का आयोजन

– सामाजिक संस्था युवा संघ के द्वारा कलश स्थापना के दिन की गई इसकी शुरूआत
– लगातार दशमी तक होते रहेगा महा आरती का आयोजन

मुकेश कुमार,कोसी नाऊ, सिंहेश्वर (मधेपुरा)

शारदीय नवरात्र कल सोमवार से शुरू हो गया है। इसे इसे लेकर पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर होने लगा है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में मां भगवती की पूजा- आराधना में लीन है। वहीं, इस बार सिंहेश्वर में एक नई पहल की गई है। स्थानीय युवाओं के संगठन युवा संघ के द्वारा सिंहेश्वर मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष पूरे नवरात्र महा आरती का आयोजन किया गया है। सोमवार को पहली पूजा के दिन भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें नगरभर के श्रद्धालु शामिल थे। सभी ने भक्ति भाव से इस माहआरती में शामिल होकर मां भगवती की आराधना की और समाज व देश में कुशलता की कामना की।

पूरे नवरात्रि होगी महाआरती

बाबा सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित मां दुर्गा के मंदिर के सामने सामाजिक संगठन युवा संघ की ओर से भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। सोमवार को कलश स्थापना के दिन इसका शुभारंभ हुआ। सिंहेश्वर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, सिंहेश्वर नगर पंचायत की अध्यक्ष पूनम देवी, युवा संघ के मोहन भगत व अन्य लोगों ने शुभारंभ किया। आरती में पहले यजमान से संकल्प दिलाया गया।इसके बाद आरतीकर्ता पंडा समाज के द्वारा धूप-दीप व आरती के साथ चंवर से भी मां दुर्गा की आराधना की गई। शंख ध्वनि से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सिंहेश्वर वासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। आरती समापन के बाद प्रसाद में खीर का वितरण किया गया। युवा संघ के अध्यक्ष पंकज भगत ने बताया कि युवा संघ सिंहेश्वर के विकास एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए सदैव तत्पर रहता है। सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण में न्यास समिति द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर वर्षों से आराधना की परंपरा चली आ रही है। युवा संघ द्वारा पूर्व के वर्षों से ही निशा पूजा की रात्रि को भव्य महा प्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष से निशा पूजा के अलावा मां दुर्गा मंदिर के सामने भव्य महा आरती का भी आयोजन शुरू किया गया है। प्रथम पूजा के दिन से ही इसकी शुरुआत कर दी गई है, जो लगातार 10 दिन तक चलते रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में सनातन धर्म के प्रति सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होगा। आने वाले दिनों में अन्य कई सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। सिंहेश्वर के युवा सिंहेश्वर के विकास के लिए, सिंहेश्वर को एक अलग पहचान दिलाने के लिए कृत संकल्पित हैं। युवा संघ अपनी जिम्मेदारियां निभाने में कभी पीछे नहीं हटेगा।

भगवती की हुई आराधना

आरतीकर्ता के रूप में सिंहेश्वर मंदिर के पुजारी आचार्य कन्हैया बाबा, संजीव बाबा, कौशलेंद्र बाबा, मोहन ठाकुर, वैदिक प्रशांत ठाकुर, सागर ठाकुर, आनंद ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, सत्यम ठाकुर, कौशल झा, विक्की ठाकुर एवं सुमित ठाकुर आदि मौजूद थे। इस मौके पर युवा संघ संरक्षक रुपेश कुमार रूपक, सोनू गुप्ता, कुंदन भगत, युवा संघ के रोहित, मनीष, मनीष 2, हिमांशु,सोनू, मणि जायसवाल व अन्य मौजूद थे।

मधेपुरा पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज,बाबा सिंहेश्वर का किए पूजा
मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घैलाढ प्रखंड मुख्यालय पर धरना
सड़क दुर्घटना में मृत के परिजन को सीओ ने सौंपा 4 लाख का चेक
मास्टर प्रशिक्षकों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एबीवीपी ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
बाबा सिंहेश्वर मंदिरमधेपुरा

सिंहेश्वर बाबा के बड़े बकायेदारों पर दायर होगा नीलाम वाद,न्यास समिति का 70 लाख से अधिक है बाकी

Kosi Now
Kosi Now
December 27, 2025
“बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”
बाबा मंदिर भीतरी परिसर में अब हो पाएगा शादी ब्याह
13 दिसंबर को होगा लोक अदालत का आयोजन,जिला जज की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को लेकर किया गया विमर्श
शंकरपुर में मां की आंखों के सामने पुत्र की गोली मारकर हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?