By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: अररिया में ईवीएम की सुरक्षा अभेद्य: त्रि-स्तरीय निगरानी में वज्रगृह, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > अररिया > अररिया में ईवीएम की सुरक्षा अभेद्य: त्रि-स्तरीय निगरानी में वज्रगृह, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
अररियाबिहारविधानसभा चुनाव 2025

अररिया में ईवीएम की सुरक्षा अभेद्य: त्रि-स्तरीय निगरानी में वज्रगृह, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Kosi Now
Last updated: November 12, 2025 1:46 pm
Kosi Now
Published: November 12, 2025
Share
SHARE

चौबीसों घंटे निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और अर्द्धसैनिक बल की सख्त पहरेदारी में रखी गईं सभी मशीनें



डा. रूद्र किंकर वर्मा,अररिया।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मतदान सम्पन्न होने के बाद अब पूरी निगाह ईवीएम की सुरक्षा पर केंद्रित है। अररिया जिले में वज्रगृह को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से कृषि उत्पादन बाजार समिति, अररिया स्थित वज्रगृह का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।
त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा इस तरह बुना गया है कि परिंदा भी पर न मार सके। पहले घेरे में जिला पुलिस बल, दूसरे में बीएसएपी के जवान, जबकि सबसे भीतर के घेरे में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान 24×7 निगरानी में डटे हैं। वज्रगृह के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं, जिनकी लाइव फीड कंट्रोल रूम और अर्द्धसैनिक बल कैंप दोनों जगह मॉनिटर की जा रही है।

डीएम के निर्देशानुसार सभी आरओ रोजाना दो बार वज्रगृह का निरीक्षण करेंगे। किसी भी व्यक्ति या वाहन का प्रवेश बिना अनुमति पूरी तरह वर्जित है। केवल पहचान सत्यापन के बाद ही सीमित अधिकारियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

सुरक्षा की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वज्रगृह में प्रवेश करने वाले प्रत्येक कर्मी की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। तीन पालियों में नियंत्रण कक्ष कार्यरत है, जहाँ राजपत्रित अधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात हैं। साथ ही, प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधि भी निगरानी प्रक्रिया में शामिल हैं।

वज्रगृह परिसर में औचक निरीक्षण टीम भी सक्रिय है ताकि किसी भी समय सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता परख सके।
अररिया प्रशासन का दावा है कि हर ईवीएम मशीन सुरक्षित है, और मतगणना तक निगरानी का यह सिस्टम लगातार जारी रहेगा।

लोकतंत्र की इस महायात्रा में अररिया का वज्रगृह फिलहाल सुरक्षा का आदर्श मॉडल बनकर उभरा है — जहाँ तकनीक, सतर्कता और पारदर्शिता एक साथ पहरा दे रही हैं।

सुपौल:- सड़क दुर्घटना में दो की मौत,पिपरा के तुलापट्टी गांव के थे दोनों मृतक
26 सितम्बर को खगड़िया आएंगी प्रियंका गाॅधी
श्रेष्ठ शिक्षक 2025 सम्मान से सम्मानित हुए सुदर्शन गौतम
“बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”
मधेपुरा के 59 विवाह मंडपों का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मधेपुरास्वास्थ्य विभाग

सिविल सर्जन के आदेश पर भारी सदर हॉस्पिटल के डीएस!

Kosi Now
Kosi Now
October 7, 2025
डीएम एवं एसपी ने बॉर्डर एरिया का रात को किया औचक निरीक्षण, एसएसटी टीम को दिए आवश्यक निर्देश
मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
नवरात्रि में हर दिन होगी बाबा मंदिर में महाआरती,युवा संघ ने किया पहल
दिवारी विषहरा स्थान में संतमत सत्संग के 62वें अधिवेशन के लिए ध्वजारोहण समारोह आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?