By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: त्रिवेणीगंज में 72.42 % मतदान, महिलाओं की भागीदारी ने तोड़ा रेकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बिहार > त्रिवेणीगंज में 72.42 % मतदान, महिलाओं की भागीदारी ने तोड़ा रेकॉर्ड
बिहारराजनीतिसुपौल

त्रिवेणीगंज में 72.42 % मतदान, महिलाओं की भागीदारी ने तोड़ा रेकॉर्ड

Kosi Now
Last updated: November 11, 2025 4:22 pm
Kosi Now
Published: November 11, 2025
Share
SHARE


कोसी नाऊ ब्यूरो, त्रिवेणीगंज (सुपौल) मंगलवार को त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। सुबह से ही 266 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। खासकर महिलाओं में उत्साह चरम पर रहा। हर उम्र के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी को लेकर उत्साहित नजर आए। सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत और उनकी पत्नी वीणा देवी ने मध्य विद्यालय लक्ष्मीनियां बुथ संख्या-283 पर मतदान किया। सांसद ने लोगों से निर्भीक होकर लोकतंत्र में भागीदारी की अपील की। वहीं जदयू की पूर्व विधायक वीणा भारती ने मध्य विद्यालय डपड़खा बुथ संख्या-194 पर वोट डाला। प्रखंड में कुल 2,29,098 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 1,18,715, महिला 1,10,381 और थर्ड जेंडर 2 हैं। बीडीओ अभिनव भारती ने बताया कि शाम छह बजे तक 72.42% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद रही। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अभिषेक कुमार, बीडीओ अभिनव भारती, बीपीआरओ मनीष कुमार, सीओ प्रियंका सिंह, डीएसपी विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए रहा। सभी केंद्रों पर पुलिस की सघन तैनाती से मतदाताओं में भरोसा बना रहा। पूरे दिन कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।एसडीएम अभिषेक कुमार ने स्वयं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालपट्टी बुथ संख्या-144 पर मतदान किया। इसी केंद्र पर नरहा वार्ड नंबर सोलह निवासी पंचनावे वर्षीय वीणा देवी ने परिजनों के साथ पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संध्या पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। निर्वाचन कर्मियों की तत्परता से पूरा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

सुनीत और गरिमा को मिला यंग “कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड”
एनएसएस को बनाएं ‘वाइब्रेंट’ यही राष्ट्र निर्माण की असली धुरी – कुलपति
देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली लाल किला विस्फोट का असर सहरसा स्टेशन पर भी, हाई अलर्ट पर आरपीएफ
आर एम कॉलेज सहरसा के प्रधानाचार्य प्रो.(डा.)रहमान ने दी रचनात्मकता को नई उड़ान
TAGGED:Politics
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
दुर्घटना मुआवजा राशिबिहारमधेपुरा

सड़क दुर्घटना में मृत के परिजन को सीओ ने सौंपा 4 लाख का चेक

Kosi Now
Kosi Now
September 20, 2025
संविधान देश की आत्मा, इसपर राजनीति कितना सही कितना गलत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
एआई के गठजोड़ से लोगों से हो रही साइबर ठगी, बचाव जरूरी
डीएम एवं एसपी ने बॉर्डर एरिया का रात को किया औचक निरीक्षण, एसएसटी टीम को दिए आवश्यक निर्देश
चुनाव ड्यूटी के दौरान माले नेता कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव शहीद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?