पीएम नरेंद्र मोदी के 15 सितम्बर के पूर्णिया जिला के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पूर्णिया के निकट नयें सिविल इन्क्लेव के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम एवं गुलाब बाग जीरोमाइल पूर्णिया के समीप अवस्थित एस एस बी ग्राउंड में जनसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज है।सभी तरफ तीव्र गति से कार्य हो रहा है। डीएम अंशुल कुमार ने शनिवार को चूनापुर स्थित एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिला पदाधिकारी द्वारा चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पूर्णिया के नयें सिविल इन्क्लेव के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग के विभिन्न निर्माण कार्यों और कनेक्टिंग सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आरसीडी द्वारा पथ निर्माण का कार्य, बीसीडी द्वारा चारदीवारी का कार्य, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कनेक्टिविटी से संबंधित चारों पथ और इलेक्ट्रिसिटी द्वारा 11 केवी डेडीकेटेड पावर सब स्टेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
अंतरिम टर्मिनल भवन से संबंधित सभी कार्य यथा कार्यालय भवन, वी आई पी लॉज, शौचालय, शिशु देखभाल कक्ष, एयरलाइंस से संबंधित कार्य,पेंटिंग लगाने से संबंधित कार्य पूरा हो गया है। फाइनल टच दिया जा रहा है। एएआई को निर्देशित किया गया कि अभिलंब फाइनल टच देते हुए एयरपोर्ट एसपीजी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से नियंत्रण में दे दें।


