By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: शिक्षक-कर्मचारी व अधिकारी को ओपीएस लागू करें सरकार :- NMOPS. नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति व पूर्ण एवं पुरानी पेंशन की पूर्ति तक संघर्ष जारी रहेगा:-प्रदीप कुमार पप्पू।
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बिहार > शिक्षक-कर्मचारी व अधिकारी को ओपीएस लागू करें सरकार :- NMOPS. नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति व पूर्ण एवं पुरानी पेंशन की पूर्ति तक संघर्ष जारी रहेगा:-प्रदीप कुमार पप्पू।
बिहार

शिक्षक-कर्मचारी व अधिकारी को ओपीएस लागू करें सरकार :- NMOPS. नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति व पूर्ण एवं पुरानी पेंशन की पूर्ति तक संघर्ष जारी रहेगा:-प्रदीप कुमार पप्पू।

Last updated: September 6, 2025 8:25 am
Kosi Now
Published: September 6, 2025
Share
SHARE

एनएमओपीएस के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर शिक्षक कर्मचारी ने पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर उपवास रख कर धरना देते हुए पेंशन चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा।

धरना का अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूवन कुमार तथा संचालन संजीव कुमार ने किया।
उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएमओपीएस बिहार के मुख्य संगठन सचिव सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश भर के सभी जिला में नेशनल मोमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर पुनः पुरानी पेंशन लागू करने हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार को शिक्षक दिवस पर आन्दोलन किया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो कि आज शिक्षक सम्मान पाने के वजाय संघर्ष करने के लिए विवश हैं।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर देश प्रदेश के शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारी सभी एकजुट है।
श्री पप्पू ने कहा कि सांसद , विधायक एवं मंत्री मात्र 5 साल के लिए निर्वाचित होते हैं। उन्हें आजीवन पूर्ण पेंशन एवं लग्जरी सुविधाएं मिलती है। परन्तु 60 वर्ष तक देश एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व कार्यालयों में पदस्थापित होकर अपनी दायित्वों का निर्वाह कर समाज की सेवा करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों व अधिकारियों के पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। जो घोर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि लगातार 20 वर्षों से भी अधिक समय से अनवरत शिक्षण कार्य करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी गई है। जिस कारण लाखों शिक्षकों को प्रतिमाह वेतन कम मिलता है। जो सरकार द्वारा वेतन घोटाला है।
श्री पप्पू ने स्पष्ट कहा कि सभी कोटि के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन, नियोजित शिक्षकों को नियमावली के आलोक में प्रोन्नति देने , विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण, सेवा निरंतरता सभी विभागों में ठेका,अनुबंध नियोजन मानदेय की प्रणाली को समाप्त कर स्थायी एवं वेतनमान पर नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलन तेज करते हुए 14 सितम्बर 2025 को मीलर हाई स्कूल पटना में हक प्राप्ति हेतु शिक्षक कर्मचारियों का महाजुटान व महारैली है।
पप्पू ने कहा कि समय रहते सरकार मांगों की पूर्ति करें वरना आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रधान सचिव संजय कुमार, विनोद कुमार राम, जयकुमार ज्वाला, रविन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार,मो०ऐसुर रहमान, कुंजबिहारी सिंह,नीलम कुमारी,रुबी कुमारी, संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, भूपेंद्र यादव, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर चन्दु, निशांत ठाकुर, जयप्रकाश यादव, रविन्द्र कुमार रवि, अशोक साह, विजय कुमार, लालबहादुर यादव,अजय कुमार,मो०सजावुल,पंकज कुमार, रितेश सिन्हा, फुल कुमार,हैदर अली, शैलेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद भारती,बिन्देश्वरी पासवान, रामाशंकर पासवान, योगेन्द्र रजक, दिलीप कुमार आदि शामिल हुए।

महिषी विधानसभा से राजद उम्मीदवार गौतम कृष्ण शुरूआत से बनाए रहे बढ़त, 3740 मतों से हुए विजयी
चुनाव ड्यूटी के दौरान माले नेता कामरेड विश्वेश्वर प्रसाद यादव शहीद
सुपौल:- सड़क दुर्घटना में दो की मौत,पिपरा के तुलापट्टी गांव के थे दोनों मृतक
“बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”
आर एम कॉलेज सहरसा की प्राध्यापिका कुमारी अपर्णा द्वारा अनुवादित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
धरनामधेपुरा

मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घैलाढ प्रखंड मुख्यालय पर धरना

Kosi Now
Kosi Now
September 20, 2025
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन
महाप्रबंधक ने किया सोनपुर मेला में ‘रेल ग्राम प्रदर्शनी’ का शुभारंभ
मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सायन कुणाल ने सिंहेश्वर बाबा का किया विशेष पूजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?