By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: एबीवीपी ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > बीएनएमयू > एबीवीपी ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
बीएनएमयूमधेपुरायुवा/ शिक्षा

एबीवीपी ने नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

Kosi Now
Last updated: January 10, 2026 4:28 pm
Kosi Now
Published: January 10, 2026
Share
SHARE


कोसी नाऊ,मधेपुरा।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, उत्तर बिहार के 67वें प्रांत अधिवेशन में घोषित मधेपुरा उत्तर एवं मधेपुरा दक्षिण के नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि अभाविप की स्थापना आजादी के बाद राष्ट्र प्रथम की भावना को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से की गई थी। आज 76 वर्षों में इस संगठन ने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है।

विशिष्ट अतिथि आर. जे. एम. कॉलेज, सहरसा की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रेणु सिंह ने कहा कि अभाविप ज्ञान, शील एवं एकता के मूलमंत्र को केंद्र में रखकर कार्य करने वाला संगठन है। इसके कई रचनात्मक आयाम हैं। इसमें शिक्षा के अलावा पर्यावरण, सामाजिक विकास, स्त्री सशक्तिकरण आदि मुद्दे भी शामिल हैं।

सम्मानित अतिथि साहित्यकार प्रो. सिद्धेश्वर काश्यप ने कहा कि अभाविप राष्ट्र के प्रति समर्पित छात्रों का संगठन है। यह वर्ष भर अपनी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रहता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि गत दिनों गोपालगंज में संपन्न हुए  प्रांत अधिवेशन में सत्र 2025-26 के लिए मधेपुरा के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रांत उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर, प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ यादव, प्रांत शोध कार्य सह संयोजक डॉ. रंजन यादव को सम्मानित किया गया। मधेपुरा उत्तर जिला से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनने वाले प्रकाश भगत, संजीव उर्फ सोनू , राकेश रंजन, मौसम कुमारी को सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू सनातन ने किया। अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक नवनीत सम्राट तथा धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक मेघा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर बीसीए विभागाध्यक्ष के. के. भारती, बाबू साहब, विवेक, सरजीत, आयुष, राजू, प्रशांत, राबिन्स, मुस्कान, नीकिता, स्वाति आदि उपस्थित थे।

आर एम कॉलेज सहरसा की प्राध्यापिका कुमारी अपर्णा द्वारा अनुवादित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में छात्रों की लंबी लड़ाई आखिरकार रंग लाई है।
दुर्गा पूजा के सभी मेला कमेटी को लाइसेंस लेना आवश्यक
परीक्षा के बीच भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, यूभीके कॉलेज कड़ामा में रहेगा पूर्ण शैक्षणिक संचालन
मधेपुरा में निकाली गई स्वच्छता रैली, पुरानी बस स्टैंड से निकलकर पूर्णिया गोला चौक तक गई रैली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
पूर्णियाबिहारराजनीति

“बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय – नेतृत्व, संगठन और जनता का त्रिवेणी संगम”

Kosi Now
Kosi Now
November 17, 2025
सहरसा:- नगर निगम के 70 करोड़ के घोटाले का जांच प्राक्कलन जांच समिति ने किया
बाबा रामदेव के योगियों ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई 
क्या राजद के संजय डाल रहे हैं लालू परिवार में फुट?
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मधेपुरा केवीके में भी कर्मचारियों ने किया कलम बंद हड़ताल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?