डॉ रुद्र किंकर वर्मा,अररिया।
एक ओर जनता की पीड़ा, दूसरी ओर संगठन की मजबूती,अररिया स्थित आवास पर यह दृश्य एक साथ देखने को मिला, जब सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। सांसद ने मौके पर ही कार्यालय सहयोगियों को त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दरबार के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेंशन और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनके समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दरभंगा से विधायक श्री संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Leave a Comment


