कोसी नाऊ, मधेपुरा।
बी० पी० मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा में नौ (09) दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अरविंद कुमार अमर, प्रशिक्षण प्रदान करने आये ज्योत्सना शरण, संस्थान के नोडल पदाधिकारी मुरलीधर प्रसाद सिंह, हर्षवर्द्धन लाल जिला उद्योग केन्द्र, ऋषि, एस.बी. आई. शाखा, सुमन एवं सभी सहायक प्राध्यापकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्रीमति ज्योत्सना शरण ने प्राचार्य को पौधा एवं सॉल प्रदान कर स्वागत की।
प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि ये प्रशिक्षण “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत दिया जा रहा है। नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर आंत्रप्रेन्योरशिप ऐंड स्मॉल बिज़नेस डेवलपमेंट के स्टेट हेड के स्टेट हेड श्रीमति ज्योत्सना शरण ने बताया कि ये प्रशिक्षण सभी के लिए खुला हुआ है। कोई भी इसम ें आवेदन कर सकता है। आवदेन के आधार पर साक्षात्कार कराया जाएगा। तब तीस (30) अभ्यर्थियों का एक बैच बनाया जाएगा। सभी अभ्यर्थी जो बाहर के हैं, उनके लिए आवास की भी व्यवस्था है। प्रथम बैच 20 नवम्बर, 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है।
नोडल पदाधिकारी प्रो० मुरलीधर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से नवीकरणीय ऊर्जा एवं सूर्य ऊर्जा के बारे मे ं जागरूकता फैलाया जाएगा। ये प्रशिक्षण नए एवं नवीकरणीय मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कराया जा रहा है।
इस मौके पर संस्थान के डॉ० अजय गिरी, प्रो० अखिलेश कुमार, प्रो० कुणाल कुमार, डॉ० अजय कुमार, डॉ० मनीष कुमार जयसवाल, प्रो० मिथलेश कुमार एवं अन्य प्राध्यापकगण मौजूद रहे।


