भार्गव भारद्वाज,बनमा ईटहरी,सहरसा।
प्रखंड के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर प्रियनगर में महिलाओं का प्रसव बंद करने एवं सेंटर से सारे सामान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वापस लाने के विरोध में गुरुवार को प्रियनगर के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ उपकेंद्र प्रियनगर में पांच वर्ष पहले सरकार द्वारा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित कर मरीजों के लिए स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह देखते हुए कि दो प्रखंड सोनबरसा और बनमा ईटहरी के बीच करीब सात किलोमीटर की दुरी पर अवस्थित है। जिसके कारण सुविधा उपलब्ध कराई गई। लेकिन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा ईटहरी बनने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा प्रसव व्यवस्था बंद कर यहां से सारे सामान वापस लाए जा रहे हैं। अब यहां के मरीजों को परेशानी से जुझना परेगा। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों में रमेश पासवान, महेश कुमार भारती, इंदल पासवान, पप्पू पासवान, रमेश पंडित, दीपक कुमार, शंकर पंडित, अनिता देवी, रुबी देवी, अरहुलिया देवी, सोनी देवी, मुंगिया देवी, तेतरी देवी, सकूना देवी, रेखा देवी, मंजो देवी, सलीता देवी, चंदन देवी, जानकी देवी, अजय मंडल, अवधेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संतोष कुमार संत ने बताया कि जगह के अभाव में प्रसव करायी जा रही थी। अस्पताल बनने के बाद अब प्रसव व्यवस्था अस्पताल में होगी उपकेंद्र पर सिर्फ ओपीडी का कार्य होगा। चुंकि स्वास्थ्य कर्मियों का अभाव है।
Leave a Comment


