बाहरी परिसर में शादी होने से घट गई थी शादी
कोसी नाऊ, सिंहेश्वर (मधेपुरा) बाबा सिंहेश्वर स्थान शिवानदिर में अब पूर्व की तरह भीतरी परिसर में शादी संपन्न कराया जा सकेगा। बुधवार को डीएम सह मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया। वही अलग अलग तीन जगहों पर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने का निर्णय भी लिया गया। इसके लिए जगह चिन्हित किया गया है।बैठक में दान से प्राप्त घंटा-घंटी के बिक्री करने, तीन हाई मास्क लाइट लगाने,
अतिक्रमण खाली करने, पूजा भोग का भुगतान करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने,बैंक एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में डीडीसी सह मंदिर न्यास समिति के सचिव अनिल बसाक ने स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के चढ़ाये गए पुराने नेपाली नोट को कन्वर्ट करने का आदेश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी के अलावे ओएसडी संतोष कुमार, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल,सदस्य योग नारायण राय डा जवाहर पासवान, विजय कु सिंह, स्मिता सिंह, रोशन कुम ठाकुर, हरेंद्र मंडल एवं प्रबंधक भवेश कुमा सहित अन्य मौजूद थे।


