भार्गव भारद्वाज,कोसी नाऊ,सहरसा
स्थानीय विकास भवन में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों,प्रखंड एवं अंचलाधिकारीयों के साथ आयोजित बैठक में जिला के समेकित विकास हेतु विभागवार भावी कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर ठोस प्रयास के संबंध में प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।निर्देश दिया गया की विद्यार्थियों के शिक्षा ग्रहण क्षमता परखने हेतु साप्ताहिक स्तर पर जांच की व्यवस्था की जाए।गुणवतापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने निमित अकादमिक सेल के सुझाव दिया गया है।सिविल सर्जन को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिनियुक्त चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों,चिकित्सीय सुविधाओं के सम्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने,सरकारी स्वास्थ्य संस्थान साफ सुथरा रहे इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।नगर निगम को आगामी एक सप्ताह में शहर अंतर्गत सभी प्रमुख चौक चौराहों के सफाई व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।उप नगर आयुक्त भ्रमण कर सफ़ाई व्यवस्था कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे।निर्देश अनुपालन में लापरवाही की स्थिति में यथोचित कारवाई की जाएगी।पंचायती राज विभाग समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की वर्तमान में अड़तीश पंचायत सरकार भवन क्रियाशील है।निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों एवं 9वीं/15वीं वित्त योजना अंतर्गत निर्धारित कार्यों के प्रगति के नियमित अंतराल पर समीक्षा का निर्देश दिया गया है।जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अंतर्गत पंचायत स्तर पर कचरा उठाव कार्य के सुचारु क्रियान्वयन एवं यूजर कलेक्शन संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।वर्तमान में क्रमशः सत्तर कटैया,सोनवर्षा,सिमरी बख्तियारपुर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई कार्यरत है साथ ही 123 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई संचालित है।जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को उक्त वर्णित इकाइयों के लक्ष्य केंद्रित प्रबंधन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।डीपीओ आईसीडीएस को समेकित बाल विकास परियोजना समीक्षा क्रम में जिलांतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन ससमय संचालित हो,इस हेतु आवश्यक कारवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।अन्य विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार दायित्वों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी,अपर समाहर्ता निशांत,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Leave a Comment


