भार्गव भारद्वाज,सहरसा।
महिषी विधानसभा क्षेत्र से प्रथम राउंड में ही गौतम कृष्ण की बनाई हुई बढ़त अंत तक कायम रहा। अंतिम परिणाम राजद के गौतम कृष्ण के पक्ष में ही रहा। इन्होंने जदयू के गुंजेश्वर शाह को 3740 मतों से पराजित किया। गुंजेश्वर साह को कुल 90012 मत मिले जबकि गौतम कृष्ण को 93752 मत प्राप्त हुए इस प्रकार 3740 वोट से गौतम कृष्ण ने जीत दर्ज की।
पहले राउंड की गिनती में राजद के गौतम कृष्ण को 3369 मत मिले जबकि गुंजेश्वर साह 2680 मत प्राप्त कर पीछे रह गए। वही सातवें राउंड में भी गौतम कृष्ण 6519 मत से आगे रहे। 8 वें राउंड राउंड तक में गौतम कृष्ण को 29243 मत एवं गुंजेश्वर शाह को 23309 मत प्राप्त हुए।गौतम कृष्ण 5934 आगे रहें।13 वें राउंड के बाद 14408 मत से गौतम कृष्ण आगे रहे।20वे राउंड केे बाद गौतम कृष्ण 79593 और जदयू 71044 ,शमीम अख्तर 1974,एवं प्रियंका आनंद को 1001 मत प्राप्त हुए। गौतम कृष्ण 20 वें राउंड में 8549 मत से आगे चल रहे थें।महिषी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से गौतम कृष्ण 79593 और जदयू 71044 ,शमीम अख्तर 1974,एवं प्रियंका आनंद को 1001 मत प्राप्त हुए। गौतम कृष्ण 20 वें राउंड में 8549 मत से आगे रहे।22 वें राउंड में गुंजेश्वर साह को 74033
एवं गौतम कृष्ण को 83455 मत मिले। इस प्रकार 9422 वोट से गौतम कृष्ण मत से आगे रहें। 25 वें राउंड में भी गौतम कृष्ण 6352 मतो से आगे रहें।


