भार्गव भारद्वाज,सहरसा।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वावधान में कनाडा में आयोजित दिवाली मिलन समारोह के मौके पर विश्व के अनेक देशों से आए प्रमुख ब्रह्मभक्त एवं सनातनधर्मी एकत्रित हुए। इसी अवसर पर पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के कृपा-पात्र शिष्य एवं सनातन के जागरण में अग्रणी अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा जी को “ब्राह्मण भूषण” सम्मान से अलंकृत किया गया। प्रेमचंद्र झा जी का जन्म बिहार के दरभंगा जिले के गांव लगमा, थाना घनश्यामपुर में हुआ। वर्तमान में वे कोलकाता हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं।श्री झा भारत और नेपाल में पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में सनातन मान–बिंदुओं की रक्षा, हिंदू समाज के जागरण एवं हिंदू राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत हैं।वे गांव-गांव में सम्मेलन, गोष्ठी एवं धर्म सभा के माध्यम से सनातन चेतना का जागरण करते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के अभियान में लगे हुए हैं।उनकी अगुवाई में 50 से अधिक देशों में हिंदू राष्ट्र के समर्थन में अभियान संचालित हो रहा है।
2022 एवं 2023 में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्वव्यापी हिंदू राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन।
2022 में नेपाल के जनकपुर धाम में रामनवमी के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू राष्ट्र सम्मेलन का सफल आयोजन।भारत और नेपाल के शैक्षणिक, वैज्ञानिक, न्यायिक एवं प्रमुख संस्थानों में संगोष्ठी एवं व्याख्यान के माध्यम से वैदिक सनातन परंपरा का प्रचार–प्रसार के कारण पूरे विश्व में आज वैदिक संस्कृति के प्रति बढ़ती रूचि और सम्मान, सनातन धर्म की महिमा को पुनः स्थापित कर रही है।
पूज्य गुरुदेव का संदेश जो वेद में नहीं है, वह संसार में कहीं नहीं है।”
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के संकल्प सुसंस्कृत, सुशिक्षित, सुरक्षित, संपन्न एवं सेवा-परायण समाज का निर्माण को मूर्त रूप देने हेतु श्री प्रेमचंद्र झा जी गांव-गांव में जागरण कर रहे हैं और सनातन शासन-व्यवस्था के आधार स्तंभों को मजबूत कर रहे हैं।उनकी अथक साधना, समर्पण और राष्ट्रधर्म के प्रति अविरल प्रयास ही आज उन्हें वैश्विक सम्मान दिला रहा है।
सनातन के प्रचारक अधिवक्ता प्रेमचंद्र झा को कनाडा में “ब्राह्मण भूषण” सम्मान प्राप्त
Leave a Comment


