By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: शंकरपुर में मां की आंखों के सामने पुत्र की गोली मारकर हत्या
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > अपराध > शंकरपुर में मां की आंखों के सामने पुत्र की गोली मारकर हत्या
अपराधमधेपुरा

शंकरपुर में मां की आंखों के सामने पुत्र की गोली मारकर हत्या

Kosi Now
Last updated: October 16, 2025 4:14 pm
Kosi Now
Published: October 16, 2025
Share
SHARE



कोसी नाऊ,शंकरपुर,मधेपुरा।

थाना क्षेत्र के रायभीर गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर हत्याकर दी गई।वही एक युवक को घायल कर दिया। युवक की हत्या घर से महज 500 मीटर की दूरी पर कर दी गई। बाजार से वापस घर लौटने के क्रम में पहले से घात लगाए अपराधियों ने रायभीर निवासी मनीष कुमार उर्फ लड्डू को घेर कर गोली मार दिया। युवक को बिल्कुल नजदीक से दो गोली मारी गई। मेडिकल कॉलेज में युवक को मृत घोषित कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा हैं।
इधर मृतक की मां विभा देवी ने शंकरपुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करवाया है। उन्होंने दिए आवेदन में बताया है कि पुत्र मनीष कुमार उर्फ लड्डू एवं भतीजा सतीश कुमार बुधवार के देर संध्या रायभीर हाट से कुछ सामान खरीद कर वापस घर आ रहे थे। उसी क्रम में बेचन यादव घर के नजदीक पूर्व से घात लगाए रायभीर निवासी पिंटू यादव, बेचन यादव सहित अन्य ने अपने-अपने हाथ में थ्रीनट पिस्टल एवं अन्य हथियार से लैस होकर गाली देते हुए मेरे पुत्र को आगे से घेर लिया। सभी थप्पड़ मारने लगा सतीश कुमार बचाव करने पर अखिलेश कुमार एवं नीरज कुमार हम दोनों को धकेल कर जमीन पर गिरा दिया और उसी क्रम में पिंटू यादव अपने हाथ में लिए थ्रीनट से मेरे पुत्र को एक गोली सर में मार दिया बेचन यादव एक गोली मुंह में मार दिया एवं एक गोली चंदेश्वरी यादव गल्ला में मार दिया। मेरे आंखों के सामने मेरा बेटा मनीष उर्फ लड्डू बेचन यादव के घर के सामने जमीन पर गिर गया और तड़प तड़प कर छटपटाने लगा बचाने के क्रम में पिंटू यादव ने मेरा भतीजा सतीश कुमार को दाएं हाथ के तलहटी पर गोली मार दिया जिससे वह जख्मी हो गया तब तक हल्ला होने पर अन्य आदमी छूटने लगे तब वह लोग फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए तब सभी आदमी मेरे पुत्र को घायल अवस्था में गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर लाया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया फिर वहां से सदर अस्पताल मधेपुरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अपने पुत्र का शव लेकर आए उन्होंने बताया कि पिंटू यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। तीन व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर–17 खिलाड़ियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
सिंहेश्वर भाजपा नगर इकाई ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर किया बैठक
मधेपुरा के 59 विवाह मंडपों का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास
दुर्गा पूजा में डीजे पर सख्ती, सीसीटीवी लगाना रहेगा अनिवार्य
डीएम एवं एसपी ने बॉर्डर एरिया का रात को किया औचक निरीक्षण, एसएसटी टीम को दिए आवश्यक निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अपराधमधेपुरा

शंकरपुर में मां की आंखों के सामने पुत्र की गोली मारकर हत्या

Kosi Now
Kosi Now
October 16, 2025
आर.एम. कॉलेज सहरसा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 को
सहरसा:- नगर निगम के 70 करोड़ के घोटाले का जांच प्राक्कलन जांच समिति ने किया
बिहार में 65 लाख मतदाताओं का नाम काटकर छीनी जा रही नागरिकता, पीएम-एचएम चला रहे राज्य सरकार- प्रियंका गांधी
क्रेटा से 15 सौ बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप पुलिस ने किया बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?