–2024 में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से लड़ चुके है निर्दलीय चुनाव
–अभी भाजपा किए है ज्वाइन,चुनाव लड़ने की है सम्भावना
– 05 अक्टूबर को पत्नी ज्योति सिंह पहुंची थी लखनऊ आवास,हुआ था होगा वोल्टेज ड्रामा
–
विशाल भारती, कोसी नाऊ, मधेपुरा:
भोजपुरी अभिनेता एवं पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह अभी अपनी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर विवादों में है।इनकी निजी जिंदगी से जुड़ा मामला तब और ज्यादा तूल पकड़ने लगा। जब इनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ स्थित इनके घर गई और वहां पवन सिंह के द्वारा पुलिस बुला लिया गया था।ज्योति सिंह ने वही से फेसबुक लाइव किया।जिसमें वो एक बार अपने वकील से बात करते करते जोर जोर से रोने लगी।यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। इसके बाद से लोग दो खेमे में बंट गए हैं। समाज का कुछ तबका पवन सिंह के साथ खड़ा है तो वहीं ज्योति सिंह महिला होने के कारण ज्यादा सहानुभूति बटोर रही है। इन सबसे परे चर्चा इस बात की भी है कि ज्योति सिंह अपने आपको सही साबित करने के लिए उनके घर गई ताकि लोगों को इमोशनल कनेक्ट कर पाएं एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने की उनकी घोषणा इस तरफ भी इशारा कर रही है। वहीं पवन सिंह के तीसरे विवाह की अटकलें एवं मीडियो रिपोर्टस में चल रहे दावों पर पवन सिंह की चुप्पी एवं ज्योति सिंह के साथ इस प्रकार का बर्ताव करने को लेकर उनके नियत पर भी संदेह उत्पन्न हो रहा है।
पहली पत्नी ने सुसाइड एवं दूसरी से चल रहा तालाक का केस
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थी। नीलम सिंह से 2014 में विवाह हुआ था एवं एक साल के अंदर 2015 में उसने आत्महत्या कर लिया। उस समय भी काफी बवाल हुआ था। कई नई थ्यौरी आई। लेकिन इसके बाद पुन:पवन सिंह अपने काम में वापस लौटते हैं। इसी बीच मार्च 2018 में ज्योति सिंह से दूसरा विवाह होता है। भोजपुरी के बड़े कलाकार होने के बाद भी इस शादी को लेकर बहुत ज्यादा मीडिया एवं सार्वजनिक रूप से प्रचारित नहीं किया गया। कुछ मीडिया रिपोटर्स की मानें तो 2018 में ज्योति सिंह से विवाह के कुछ समय बाद लगातार खटपट शुरू हो गई। इसके पीछे की वजह ये बताई जाती है कि कुछ झटपट निर्णय एवं अव्यवस्था से दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। इसको लेकर एक अन्य दावे ये भी हैं कि ज्योति सिंह ने कहा था कि उन्हें पवन से वास्तव में बात करने एवं समझने का अवसर नहीं मिला। उसे विवाह के बाद ज़्यादा समय एडजस्ट करने को कहा गया। इन सभी वजहों एवं लगातार बढ़ते तनाव के बीच 2022 में दोनों के बीच तालाक की प्रक्रिया शुरू हो गई।
–
पवन सिंह पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप
दोनों के बीच लगातार बढ़ते मतांतर के बीच 2022 में दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। इस मुकदमे में ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर पांच करोड़ रूपये की एलीमनी की मांग की थी। वो केस अब तक चल रहा है। इस दौरान बहुत सी ऐसी चीजें हुई जो पब्लिकली लोगों के समक्ष आई। इसमें हाल के कुछ विवाह पर नजर डालें तो ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उसने पवन पर वर्षों से अनदेखा करने एवं आत्मदाह की धमकी देने जैसी कई बातें कही थी। इसके अलावे एक वायरल वीडियो में पवन को अभिनेत्री अंजलि राघव की कमर को छूते देखा गया। यह कोई पहला मामला नहीं ऐसे कई अन्य मामले हैं, जिसके वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ते-बढ़ते तालाक तक पहुंच गए। पवन सिंह पर दो बार गर्भपात कराने के लिए दवाब बनाने का भी आरोप लगाया है। बताते चलें कि अदालत में सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने एक करोड़ रूपये एलीमनी देने की पेशकश की है, लेकिन ज्योति सिंह पांच करोड़ की मांग पर डटी हुई है।
–
चुनावी बिगूल के साथ पवन सिंह के खिलाफ प्रचार करेंगी ज्योति
वर्तमान में पवन सिंह एनडीए गठबंधन से जुड़े हैं। लेकिन बीते एक सप्ताह में जितना नाटकीय प्रसार हुआ। जिसमें ज्योति सिंह के द्वारा 06 अक्टूबर को पवन सिंह के घर पर प्रवेश न करने देने का एवं पुलिस को पुलिस को बुला लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर डेढ़ घंटे की बातचीत करने की बात कही। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि ज्योति सिंह इस बात पर अड़ी है कि उसे कहीं से मैं चुनाव लड़वाऊं, जो कि मेरे बस में नहीं है। इसी बात को लेकर ज्योति सिंह ने बेवजह विवाद खड़ा किया। वहीं इस प्रकार के आरोप प्रत्यारोप के बीच जो खबर सामने आ रही है, वह यह है कि पवन सिंह के खिलाफ अब ज्योति सिंह महागठबंधन का झंडा थाम कर चुनावी बिगूल फूकेंगी।
–
पवन सिंह की बढ़ती मुश्किलें
भोजपुरी के ही खेसारी लाल यादव जहां एक तरफ ज्योति सिंह के साथ खड़े नजर आते हैं। वहीं पवन सिंह पर अभिनेत्री अंजना सिंह के लिए करोड़ों की गाड़ी भेजे जाने के कारण वे फैंस के निशाने पर हैं। इसके अलावे उनकी दूसरी पत्नी से तालाक का केस चल रहा है। जिसमें दिसंबर 2023 में अदालत में पेश हुए एवं उसी पेशी में पिछले कई पेशियों में उपस्थित न होने का कारण शूटिंग में व्यस्तता बताई गई थी। इसके अलावे एक अन्य मामला है जो चर्चा में आ गया है। वह है होटेक मालिक के द्वारा किया गया फ्राॅड व धोखाधड़ी का मामला। बताते चलें कि होटेक मालिक ने दावा किया है कि पवन एवं अन्य लोगों ने उन्हें फिल्म निवेश के नाम पर 1.57 करोड़ की राशि ली लेकिन उसे वापस नहीं किया। इसके अलावे पवन सिंह ने अभिनेत्री अंजलि राघव से संबंधित एक विवाद में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी, क्योंकि एक कार्यक्रम में उन्हें उनकी कमर छूने का वीडियो वायरल हुआ।
–
राजनीति पारी खेलने आ रहे पवन सिंह उलझे परिवारिक विवाद में
Leave a Comment


