नवपदस्थापित बीडीओ का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया स्वागत
कोसी नाऊ, सिंहेश्वर (मधेपुरा)
सोमवार को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री की बैठक संपन्न हुई।बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन संपन्न बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंडल उर्फ हरेंद्र मंडल ने किया। बीस सूत्री उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा के द्वारा सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में जल जमाव की समस्या को जोर शोर से उठाया। उन्होंने कहा बारिश में सिंहेश्वर शहर टापू बन जाता है। वहीं जलजमाव की समस्या से आम लोगों को हो रही परेशानी को उठाया। इन्होंने बैठक में कहा पिछले दिनों से जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें तालाब बन गई हैं तो कहीं घरों में पानी भर गया है। सभी इलाके जलमग्न हो गए। एन एच के अलावे शांति वन गली, वार्ड नंबर एक लहैरी टोला, दुर्गा मंदिर से रमानी टोला जाने वाली सड़क, मंदिर रोड, वार्ड नंबर 10, 11 व 12 सहित मुख्य सड़कों पर पानी भर गया । घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। लोग घरों के भीतर भी पानी घुसने से परेशान हैं। पक्की और कच्ची सड़कों तक हर जगह पानी फैल गया है। इसके शीघ्र निराकरण के मुद्दा पर नप को घेरा। इस बीच सांसद प्रतिनिधि दानी मंडल ने सदन में जम कर समिति पर भड़ास निकाली। बैठक से पहले बीस सूत्री अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंडल उर्फ हरेंद्र हरेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं सभी सदस्यों ने नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत किया। बीस सूत्री उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा के द्वारा सिंहेश्वर नगर में हो रही जल जमाव एवं नल जल की समस्या एव सभी पंचायत में हो रही नल जल की समस्या की चर्चा की। साथ ही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 03, 04,एवं 11 में विद्युत आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र से किया जा रहा है। यदि संभव हो तो नगर से किया जाय। सदस्य संजय पाठक ने कहा न्यास कार्यालय के समीप एव त्रिशूल चौक के समीप बनी दुकानों का किराया जिला परिषद द्वारा लिया जा रहा परन्तु उसका किराया नगर परिषद को मिलना चाहिए। जिससे नगर परिषद को राजस्व बढ़ेगा । बैठक में सीओ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी प्रबंधक पीयूष कुमार एवं सभी विभाग के पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि दानीलाल मंडल, सिंहेश्वर प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम , रमेश कुमार भारती, संतोष मल्लिक, वीणा देवी, धनेश्वर राम, उषा देवी, मो. मौसीम, प्रभाष मल्लिक,गौरव झा सहित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।


