चौसा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नौशाद आलम, चौसा (मधेपुरा)
दुर्गा पूजा के दौरान सभी मेला कमिटी को अनिवार्य रूप से प्रशासन के द्वारा लाइसेंस लेना एवं मेला पंडाल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना अनिवार्य है। मेला के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उक्त बातें शांति समिति की अध्यक्षता करते हुए उदाकिशुनगंज एसडीम पंकज कुमार घोष ने कही।गुरुवार को चौसा और फुलौत थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में इन्होंने यह बात कही। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी ने भाग लिया। एसडीओ ने कहा कि प्रतिमा स्थापना से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक लाइसेंस में दिए गए सभी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी प्रकार से आपसी सौहार्द ना बिगड़े इसके लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे। मेला स्थल पर आयोजन कमेटी मंदिर से लेकर मेला मेला कमेटी को मेला परिसर में समुचित रौशनी, पेय जल, शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। बैठक में उपस्थित एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि मेला के दौरान सोशल मीडिया पर प्रशासन की पहली नजर है।जबकि थाना स्तर से विभिन्न जगहों पर लगातार गस्ती को बढ़ाया गया है उन्होंने प्रभारी थाना अध्यक्ष सुद्दू कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि लगातार वाहन चेकिंग अभियान, विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास पूजा और संध्या आरती के दौरान विशेष रूप से नजर रखते हुए गश्ती करे जबकि मेला में और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा और अविलंब कार्रवाई करें।वहीं मद्य निषेध विभाग की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और लगातार अपना काम कर रही है सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या संदिग्ध पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ बृजेश कुमार दीपक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञानरंजन कुमार, बिजली जेई राजीव रंजन,मेला अध्यक्ष अनिल मुनका, सूर्य कुमार पटवे, जेडीयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद मंडल,शाहजहां, सीमा गुप्ता,राजद प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता,नवल किशोर जायसवाल, मुखिया पप्पू शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,संजू गुप्ता, गोपाल यादव, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, मनोज पासवान, मनोज यादव,मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम संजय यादव, श्रवण कुमार पासवान,कुर्बान अली,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दुर्गा पूजा के सभी मेला कमेटी को लाइसेंस लेना आवश्यक
Leave a Comment


