कोसी नाऊ,मधेपरा।
दिवंगत पत्रकार शंकर सुमन को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। प्रेस क्लब भवन में आईरा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डीएम तरनजोत सिंह,जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन,वरीय उपसमाहर्ता संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी और जिले भर के पत्रकार मौजूद रहे। सबसे पहले दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पत्रकार सुलेंद्र कुमार ने शोक संदेश पढ़ा। पत्रकार सरोज कुमार, चंदन कुमार, अमिताभ कुमार, तुरवशु ने दिवंगत शंकर सुमन के साथ बिताए गए पलों को साझा किया। सभी वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि किसी भी परेशानी में कोई गलत कदम नहीं उठाने के बदले उसे अपने दोस्तों, सहकर्मियों के साथ साझा करना चाहिए। डीएम ने कहा कि पत्रकार शंकर कुमार ने जो कदम उठाया वह कदम ठीक नहीं है। उन्हें कुछ भी परेशानी थी तो अपने साथियों के बीच रखना चाहिए। जिला के एक निर्भीक, ईमानदार और मिलनसार पत्रकार के जाने से उन्हें काफी दुख है। इसके बाद सभी लोगों ने स्व. शंकर सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
स्मारक बनाने के लिये जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह :
श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने जीतापुर में स्व. शंकार सुमन का स्मारक बनाने के लिये सड़क किनारे सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह डीएम से किया। डीएम ने इस प्रस्ताव को लिखित रूप में देने को कहा। पत्रकारों ने स्व शंकर के नाम पर प्रेस क्लब भान का नामकरण करने की भी मांग की। शोकसभा में पत्रकार मुकुल वर्मा, राकेश रंजन, श्रीकांत राय, मुरारी सिंह, प्रशांत कुमार, अमित अंशु, बबलू कुमार, रमन कुमार, रजनीश कुमार, धीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, सविता नंदन, रजीउर्र रहमान, शाहनवाज, मेराज आलम, मोनाजिर, आमिर आजाद सहित जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के कई पत्रकार मौजूद रहे।



