कोसी नाऊ,मधेपुरा।
सड़क दुर्घटना ने एक होनहार इंजीनियर को खो दिया। लगातार 8 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच चली जंग वो हार गए। रविवार की रात को उसके मृत्यु का दुखद खबर नेपाल से आया।नेपाल में वो बीते 8 दिनों से इलाजरत थे। जोधपुर आईआईटी से बीटेक ई राजकुमार 13 सितम्बर को भागलपुर में बीपीएससी का एग्जाम देकर अपने एक फुफेरे भाई के साथ वापस लौट रहे थे।भर्राही थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के समीप इनकी बाइक का एक्सीडेंट विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी से हो गई।इनके साथ ही एग्जाम देकर लौट रहे चंद्रभूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रभूषण सुपौल जिले के झोरा निवासी रामानन्द यादव के पुत्र थे।इलाज के क्रम में इनकी मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।जबकि राजकुमार को रेफर किया गया था।परिजन नेपाल के विराटनगर स्थित न्यूरो हॉस्पिटल में इलाज कराने ले गए थे।जहां रविवार की रात्रि उनके मृत्यु का दुखद समाचार मिला।सोमवार की सुबह शव गांव आने के बाद पूरे गांव का माहौल मातमी हो गया।राजकुमार जजहट सबेला पंचायत के वार्ड नंबर 8 के अनिल कुमार के पुत्र थे।


