राकेश रंजन, कोसी नाऊ।
बहन मीसा भारती के बगावती तेवर ने तेजस्वी समेत पूरे लालू परिवार को सकते में डाल दिया है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने बगावती तेवर दिखाया है।इसे लेकर लालू परिवार में खलबली मची हुई है।लगातार तीन दिन से रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साध रही है।शनिवार को रोहिणी आचार्या ने एक्स अकाउंट को प्राइवेट करने के साथ ही परिवार के सभी नजदीकी लोगों को अनफॉलो कर दिया।शनिवार सुबह 8 बजे के बाद अचानक से रोहिणी आचार्या ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया गया और पुराने सभी पोस्ट गायब हो गए।इसके बाद से खलबली मची हुई है।गुरुवार को संजय यादव के फ्रंट सीट पर बैठे फोटो एवं पोस्ट को शेयर करने के बाद से मामला गर्माया हुआ था। शुक्रवार को इन्होंने लिखा “मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है,और आगे भी निभाती रहूँगी , मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है ,मेरे लिए मेरा आत्म – सम्मान सर्वोपरि है” उनका यह पोस्ट इस ओर इशारा करता है कि परिवार के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।बताते चले कि रोहिणी आचार्या राजद से 2024 का लोकसभा चुनाव छपरा से लड़ी थी।जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गुरुवार को इसी पोस्ट को शेयर करने के बाद से गरमाई हुई है राजनीति…
गुरुवार और शुक्रवार को सोशल मीडिया के इन पोस्टों के बाद शनिवार को पहले एक्स को प्राइवेट करने एवं परिवार के सभी लोगों को अनफॉलो करने से स्पष्ट हो गया कि रोहिणी भी बगावत के रास्ते चल पड़ी है।कहा जाता है कि तेजस्वी का परिवार में सबसे ज्यादा साथ रोहिणी आचार्या का ही मिलता रहा है।लेकिन स्थिति पलट गई है। ऐन चुनाव के समय में परिवार में एक और बगावत होने का प्रबल संभावना दिख रहा है।



