By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kosi NowKosi NowKosi Now
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Reading: उड़ती धूल बनी बीमारी की वजह, आक्रोशित लोगों ने मीरगंज चौक किया जाम | उड़ती धूल से बीमार हो रहे हैं बच्चे और बुजुर्ग
Share
Font ResizerAa
Kosi NowKosi Now
Search
  • होम
  • बिहार
  • मधेपुरा
  • सहरसा
  • सुपौल
  • देश / दुनिया
  • वायरल न्यूज़
  • स्टूडेंट कैरियर
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
@ {Year} Kosi Now . All Rights Reserved
Kosi Now > Blog > मधेपुरा > उड़ती धूल बनी बीमारी की वजह, आक्रोशित लोगों ने मीरगंज चौक किया जाम | उड़ती धूल से बीमार हो रहे हैं बच्चे और बुजुर्ग
मधेपुरा

उड़ती धूल बनी बीमारी की वजह, आक्रोशित लोगों ने मीरगंज चौक किया जाम | उड़ती धूल से बीमार हो रहे हैं बच्चे और बुजुर्ग

Kosi Now
Last updated: September 13, 2025 4:39 am
Kosi Now
Published: September 13, 2025
Share
SHARE

मुरलीगंज। मधेपुरा-पुर्णिया एनएच-107 पर निर्माणाधीन सड़क की बदइंतजामी से रविवार को स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। मीरगंज चौक समीप उड़ती धूल और प्रशासन की उदासीनता से परेशान ग्रामीणों व दुकानदारों ने एनएच 107 मुख्य मार्ग को मीरगंज चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत और लगातार उड़ती धूल से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर मीरगंज स्कूल से लेकर रामपुर सीमा तक धूल की वजह से न सिर्फ राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है बल्कि लोग श्वसन संबंधी बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं।

बच्चे दूषित हवा और धूलयुक्त भोजन के कारण बीमार पड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण के दौरान कभी-कभार पानी का छिड़काव कर खानापूर्ति की जाती है लेकिन नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी भाकपा नेता अनिल भारती ने कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दिन में कम से कम दो बार सड़क पर पानी का छिड़काव होना चाहिए ताकि लोगों को धूल से राहत मिल सके। लेकिन अधिकारियों को आम जनता के स्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं है। इधर स्थानीय युवाओं ने भी कहा कि जिला प्रशासन तक बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे लोग दूषित सांस लेने को मजबूर हो चुके हैं। करीब एक घंटे के बाद मुरलीगंज थाना से एसआई पल्लवी प्रिया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और समझा-बुझाकर जाम हटवाया। जाम खत्म होने के कुछ देर बाद संबंधित एजेंसी द्वारा पानी का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द मीरगंज चौक से लेकर रामपुर सीमा तक की सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव और निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को धूल से निजात मिल सके।

बीएनएमयू के 450 विद्यार्थी बनेंगे ‘आपदा मित्र’
डीएम एवं एसपी ने बॉर्डर एरिया का रात को किया औचक निरीक्षण, एसएसटी टीम को दिए आवश्यक निर्देश
बाबा रामदेव के योगियों ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई 
मधेपुरा में बिजली विभाग का कैंप:दी गई मुफ्त बिजली योजना की जानकारी,उपभोक्ता की समस्या का किया गया निबटारा
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बिहार से 1 लाख भागीदारी का है लक्ष्य
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश / दुनियामधेपुरायुवा/ शिक्षा

बाबा रामदेव के योगियों ने बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई 

Kosi Now
Kosi Now
October 3, 2025
‘हॉट सीट’ कसबा के नवनिर्वाचित विधायक नितेश कुमार सिंह का भव्य सम्मान
शिक्षक-कर्मचारी व अधिकारी को ओपीएस लागू करें सरकार :- NMOPS. नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति व पूर्ण एवं पुरानी पेंशन की पूर्ति तक संघर्ष जारी रहेगा:-प्रदीप कुमार पप्पू।
स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि
मधेपुरा सीट फिर से राजद की झोली में रखने को तेजस्वी किस पर खेलेंगे दांव?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Kosinow News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?