आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कई शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया। मुरलीगंज शहर के बहु प्रसिद्ध एम०पी क्लासेस एवं एम०पी० पब्लिक स्कूल नवटोल के डायरेक्टर मिथिलेश कुमार ने भी ऐसा ही एक कार्यक्रम मुरलीगंज गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में रखा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर एवं कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुरलीगंज के तमाम बुद्धिजीवी, शिक्षाविद एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने शिरकत किया। महिला सशक्तिकरण से लेकर कई सामाजिक बिंदुओं पर एम०पी० क्लासेस के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई, जिसे देखने के बाद कार्यक्रम में आए तमाम शिक्षाविद से लेकर अभिभावकों ने तालियों की गरगराहट से बच्चों का हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों एवं शिक्षाविदों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सर्जना सिद्धि मौजूद रही।



