सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में युवा संघ द्वारा किया गया डांडिया-गरबा का आयोजन
अमन श्रीवास्तव, सिंहेश्वर (मधेपुरा)
सोमवार की रात्रि युवा संघ द्वारा बाबा सिंहेश्वर स्थान मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने डांडिया एवं गरबा का आयोजन किया गया। शहरवासियों ने काफी उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।सैकड़ों की संख्या में बच्चियों एवं युवतियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।भक्ति भरे भाव नृत्य के साथ हुए डांडिया ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर मां दुर्गा की आराधना की गई। सिर्फ मंदिर परिसर ही नहीं पूरा बाबा नगरी भक्तिमय माहौल में आलोकित था।कार्यक्रम को लेकर बैठे दो हफ्ते पूर्व से तैयारियां चली आ रही थीं।कार्यक्रम संयोजक शिवानी अग्रवाल व शिवांगी गुप्ता के निर्देशन में अशोक वाटिका में भाग लेने वाले बच्चियों को ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम संयोजक शिवानी अग्रवाल एवं शिवांगी गुप्ता बताई कि डांडिया-गरबा में युवतियों ने नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना भी की।उन्होंने कहा कि नौ दिन में मां को प्रसन्न करने के उपायों में से नृत्य भी एक माध्यम है।नृत्य को भी साधना का मार्ग बताया गया है।गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देश भर में इसका आयोजन किया जाता है।उन्होंने कहा कि जब देश भर में मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया रास का आयोजन होता है तो फिर हम सखियां क्यू पीछे रहे।हाईवोल्टेज म्यूजिक व डांडिया की खनक ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई अपने कदमों को थिरकाने पर मजबूर हो गया। देवी व फिल्मी गीतों पर डांडिया लड़ाते युवतियां व बच्चे, ग्रुप में डांस करती युवतियों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर रोशन हो उठा।
आयोजन समिति युवा संघ के अध्यक्ष पंकज भगत ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष अष्टमी पूजा को महाप्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है।सोमवार को महाप्रसाद के साथ ही साथ डांडिया कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। प्रत्येक वर्ष महाप्रसाद के साथ डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम को प्रस्तुति युवा संघ द्वारा की जाएगी।मौके पर युवा संघ संरक्षक दिलीप खंडेलवाल,इंद्रदेव स्वर्णकार,सोनू गुप्ता, संजय गुप्ता,कुंदन भगत, महेश भगत, संजय स्वर्णकार, उपाध्यक्ष रोहित शाह, गोविन्द, सचिन, सचिव मिलन,कोषाध्यक्ष मनीष,राहुल,मनीष, अमित यादव,रंजीत,प्रशांत,विकास, अनुराग एवं मनी जायसवाल आदि मौजूद थे।
नवरात्रा में सभी दिन हो रहा महाआरती का आयोजन:-
नवरात्रा में माता दुर्गा मंदिर के सामने युवा संघ द्वारा लगातार महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।शाम को काफी संख्या में शहरवासी यहां महाआरती में शामिल होते है।




